कर्नल सोफिया पर गर्व जताया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने: कहा- ‘सीमा पर शौर्य और मध्य प्रदेश का गौरव बनीं हमारी बेटी’

Bhopal, MP

पाकिस्तान के खिलाफ सफल "ऑपरेशन सिंदूर" में भाग लेकर चर्चा में आईं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कर्नल सोफिया की वीरता और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा, "कर्नल सोफिया ने भारत ही नहीं, मध्य प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। ये हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।"

भोपाल में आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज एकजुट है और देश की बेटियां हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने कहा, "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान" का नारा अब भारत की ताकत का परिचायक है। चाहे सीमा हो या विज्ञान प्रयोगशाला, भारत के सपूत और सुपुत्रियां देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

छतरपुर से है कर्नल सोफिया का नाता

कर्नल सोफिया कुरैशी मूलतः मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के नौगांव (जिला छतरपुर) से संबंध रखती हैं। उनका जन्म वर्ष 1976 में पुणे में हुआ, लेकिन उनकी प्रारंभिक शिक्षा नौगांव के जीटीसी स्कूल से हुई। उनके पिता सेना में थे और स्थानांतरण के चलते परिवार बाद में नौगांव में स्थायी रूप से बस गया।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “अगर छेड़ोगे, तो सात जन्म तक नहीं छोड़ेंगे”

सीएम मोहन यादव ने पाकिस्तान पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, हमारे जांबाज अधिकारी अभी मर्यादा में हैं, लेकिन अगर दुश्मन ने उकसाया तो भारत किसी भी सूरत में जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर चुनौती से निपटने को तैयार है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि, जो दुश्मन देश की ओर गलत निगाह से देखेंगे, उनका परिणाम विनाश ही होगा। यह महाकाल की इच्छा है और अब भारत शांत नहीं रहने वाला। हमारा डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइलों को दिवाली के पटाखों की तरह हवा में उड़ा रहा है।”

नकली हथियारों से डराने की नाकाम कोशिश

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की सैन्य तैयारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जिनके खुद के खाने के लाले पड़े हैं, वो नकली हथियारों के दम पर युद्ध की कल्पना कर रहे हैं। हमारा लोकतंत्र ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। पाकिस्तान का संसद सदस्य खुद अपनी संसद में रो रहा है और पूरी दुनिया देख रही है कि भारत किस आत्मबल से खड़ा है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

कर्नल सोफिया पर गर्व जताया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने: कहा- ‘सीमा पर शौर्य और मध्य प्रदेश का गौरव बनीं हमारी बेटी’

Bhopal, MP

उन्होंने कर्नल सोफिया की वीरता और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा, "कर्नल सोफिया ने भारत ही नहीं, मध्य प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। ये हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।"

भोपाल में आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज एकजुट है और देश की बेटियां हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने कहा, "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान" का नारा अब भारत की ताकत का परिचायक है। चाहे सीमा हो या विज्ञान प्रयोगशाला, भारत के सपूत और सुपुत्रियां देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

छतरपुर से है कर्नल सोफिया का नाता

कर्नल सोफिया कुरैशी मूलतः मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के नौगांव (जिला छतरपुर) से संबंध रखती हैं। उनका जन्म वर्ष 1976 में पुणे में हुआ, लेकिन उनकी प्रारंभिक शिक्षा नौगांव के जीटीसी स्कूल से हुई। उनके पिता सेना में थे और स्थानांतरण के चलते परिवार बाद में नौगांव में स्थायी रूप से बस गया।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “अगर छेड़ोगे, तो सात जन्म तक नहीं छोड़ेंगे”

सीएम मोहन यादव ने पाकिस्तान पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, हमारे जांबाज अधिकारी अभी मर्यादा में हैं, लेकिन अगर दुश्मन ने उकसाया तो भारत किसी भी सूरत में जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर चुनौती से निपटने को तैयार है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि, जो दुश्मन देश की ओर गलत निगाह से देखेंगे, उनका परिणाम विनाश ही होगा। यह महाकाल की इच्छा है और अब भारत शांत नहीं रहने वाला। हमारा डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइलों को दिवाली के पटाखों की तरह हवा में उड़ा रहा है।”

नकली हथियारों से डराने की नाकाम कोशिश

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की सैन्य तैयारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जिनके खुद के खाने के लाले पड़े हैं, वो नकली हथियारों के दम पर युद्ध की कल्पना कर रहे हैं। हमारा लोकतंत्र ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। पाकिस्तान का संसद सदस्य खुद अपनी संसद में रो रहा है और पूरी दुनिया देख रही है कि भारत किस आत्मबल से खड़ा है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/681de08002601/article-20280

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.