- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जमीन विवाद ने ली जान: घर में घुसकर धारदार हथियार से की गई हत्या, गांव में फैली दहशत
जमीन विवाद ने ली जान: घर में घुसकर धारदार हथियार से की गई हत्या, गांव में फैली दहशत
Sehore, MP
सीहोर जिले के इछावर तहसील अंतर्गत रामदासी गांव में एक पुराने जमीन विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। बीती रात गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पक्ष ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में मृतक का भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय महेश मालवीय, पिता रामचरण, निवासी रामदासी गांव के रूप में हुई है। महेश का लंबे समय से गांव के ही पर्वत मोगिया के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी पर्वत मोगिया ने अपने बेटे रामनिवास और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर महेश के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में महेश मालवीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई बुरी तरह घायल हो गया। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारी बल तैनात कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी दीपक कपूर और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए