तांबे के घड़े में फंसा 2 साल का मासूम, छैनी-हथौड़े से काटकर बचाया गया

Sagar, MP

शहर के चकराघाट वार्ड में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक दो वर्षीय मासूम खेलते-खेलते तांबे के बड़े घड़े में जा फंसा। परिजनों और स्थानीय ताम्रकार की सूझबूझ से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

दो वर्षीय आरव जैन, जो छत पर खेल रहा था, अचानक पानी से भरे तांबे के घड़े में अपने पैर डालकर बैठ गया। देखते ही देखते वह कमर तक घड़े में फंस गया। घड़े का मुंह संकरा होने के कारण आरव बाहर नहीं निकल सका। उसका सिर और दोनों हाथ बाहर थे लेकिन शरीर का निचला हिस्सा बर्तन में जकड़ा हुआ था। बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो परिजन घबरा गए।

तेल से भी नहीं निकला, फिर घड़े समेत पहुंचे ताम्रकार की दुकान

परिजनों ने बच्चे को निकालने की तमाम कोशिशें कीं। शरीर पर तेल लगाया, घड़ा झुकाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंत में घड़े समेत मासूम को पास की ताम्रकार की दुकान पर ले जाया गया।
दुकानदार अतुल ताम्रकार ने बताया कि बच्चा बुरी तरह से फंसा हुआ था। स्थिति नाजुक थी, किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी बच्चे को चोट पहुंचा सकती थी। ऐसे में बहुत सावधानी से छैनी और हथौड़े की मदद से घड़े को धीरे-धीरे काटा गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मिली राहत

करीब एक घंटे की मेहनत और सतर्कता के बाद आरव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की चोट नहीं आई, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद मासूम को पानी पिलाया गया और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तांबे के घड़े में फंसा 2 साल का मासूम, छैनी-हथौड़े से काटकर बचाया गया

Sagar, MP

दो वर्षीय आरव जैन, जो छत पर खेल रहा था, अचानक पानी से भरे तांबे के घड़े में अपने पैर डालकर बैठ गया। देखते ही देखते वह कमर तक घड़े में फंस गया। घड़े का मुंह संकरा होने के कारण आरव बाहर नहीं निकल सका। उसका सिर और दोनों हाथ बाहर थे लेकिन शरीर का निचला हिस्सा बर्तन में जकड़ा हुआ था। बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो परिजन घबरा गए।

तेल से भी नहीं निकला, फिर घड़े समेत पहुंचे ताम्रकार की दुकान

परिजनों ने बच्चे को निकालने की तमाम कोशिशें कीं। शरीर पर तेल लगाया, घड़ा झुकाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंत में घड़े समेत मासूम को पास की ताम्रकार की दुकान पर ले जाया गया।
दुकानदार अतुल ताम्रकार ने बताया कि बच्चा बुरी तरह से फंसा हुआ था। स्थिति नाजुक थी, किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी बच्चे को चोट पहुंचा सकती थी। ऐसे में बहुत सावधानी से छैनी और हथौड़े की मदद से घड़े को धीरे-धीरे काटा गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मिली राहत

करीब एक घंटे की मेहनत और सतर्कता के बाद आरव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की चोट नहीं आई, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद मासूम को पानी पिलाया गया और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/683c722cebbdb/article-22897

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.