- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में गैंगवार की आग: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर
ग्वालियर में गैंगवार की आग: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर
Gwalior, MP
सोमवार देर रात शहर के हजीरा क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर दो में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दो युवकों पर खुलेआम गोलियां चला दीं। इस हमले में भोला सिकरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी कल्लू उर्फ पवन श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरते हुए घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया।
रंजिश और सोशल मीडिया पोस्ट बना कारण
जांच में सामने आया है कि मृतक के भाई दीनू सिकरवार ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर बंटी उर्फ रिंकू भदौरिया को गोली मारने की धमकी वाला स्टेटस डाला था। इसी का बदला लेने के इरादे से बंटी अपने साथियों के साथ एक्टिवा से पहुंचा और भोला व कल्लू पर गोलियां बरसा दीं।
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत
पुलिस ने हेमू सिकरवार की शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी राहुल सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त कट्टा और स्कूटी जब्त कर ली गई है। वहीं मुख्य आरोपी बंटी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर दिया गया है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें भिंड, मोहना और इंदौर में दबिश दे रही हैं।
शराब के अवैध कारोबार को लेकर चल रही थी तनातनी
प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक भोला और मुख्य आरोपी बंटी दोनों शराब के अवैध धंधे से जुड़े हुए थे और इलाके में वर्चस्व की लड़ाई के चलते इन दोनों के बीच कई बार टकराव हो चुका था। इससे पहले भी भोला के साथियों ने बंटी पर फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस हमले को उसी का बदला माना जा रहा है।
तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अस्पताल, घटनास्थल और दोनों पक्षों के घरों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए