MPL-2: IPL स्टार्स की चौकों-छक्कों से सजेगा ग्वालियर का मैदान, 12 जून से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

Sports

On

मध्यप्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर रोमांच से भरा वक्त लौट आया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL-2025) सीजन-2 की भव्य शुरुआत 12 जून से ग्वालियर में होगी। इस बार टूर्नामेंट में इंडियन प्रीमियर लीग के चमकते सितारे भी मैदान में उतरेंगे, जिनमें आईपीएल-2025 की विजेता टीम RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी शामिल हैं।

28 मुकाबलों में क्रिकेट का ज़ोरदार रोमांच

12 से 24 जून तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से 24 पुरुष वर्ग के और 4 महिला वर्ग के होंगे। खास बात यह है कि इस बार तीन महिला क्रिकेट टीमें भी लीग का हिस्सा होंगी, जिससे महिला क्रिकेट को भी मंच और सम्मान मिलेगा।

इस बार टिकट अनिवार्य, सिर्फ 50 रुपए में ऑनलाइन उपलब्ध

पिछले साल भारी भीड़ और हंगामे को देखते हुए इस बार आयोजकों ने सभी मैचों के लिए एंट्री फ्री नहीं रखने का फैसला किया है। ईस्ट और वेस्ट गैलरी के लिए टिकट मात्र 50 रुपए में District ऐप पर उपलब्ध होंगे। स्टेडियम में QR कोड स्कैन करने पर ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। एक व्यक्ति अधिकतम 10 टिकट खरीद सकेगा।

हर हाफ सेंचुरी पर तीन युवा खिलाड़ियों को मिलेगा तोहफा

एमपीएल-2025 को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। हर बार जब कोई खिलाड़ी हाफ सेंचुरी बनाता है, तो वह अपनी टीम की ओर से तीन जरूरतमंद युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भेंट करेगा। यह प्रयास राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में राजनैतिक और फिल्मी सितारों की मौजूदगी

12 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, ग्वालियर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन (G.D.C.A.) के उपाध्यक्ष महाअर्यमन सिंधिया, बीसीसीआई अधिकारी और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल होगा श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, शंकरपुर।

सात पुरुष और तीन महिला टीमें करेंगी टक्कर

इस बार एमपीएल में सात पुरुष और तीन महिला टीमें भाग लेंगी। ग्वालियर के प्रशांत मेहता (G.D.C.A. अध्यक्ष) के अनुसार, सभी मैच एक ही मैदान पर होंगे और दर्शकों को बेहतरीन प्रबंध के साथ रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By Nitin Trivedi

MPL-2: IPL स्टार्स की चौकों-छक्कों से सजेगा ग्वालियर का मैदान, 12 जून से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

Sports

28 मुकाबलों में क्रिकेट का ज़ोरदार रोमांच

12 से 24 जून तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से 24 पुरुष वर्ग के और 4 महिला वर्ग के होंगे। खास बात यह है कि इस बार तीन महिला क्रिकेट टीमें भी लीग का हिस्सा होंगी, जिससे महिला क्रिकेट को भी मंच और सम्मान मिलेगा।

इस बार टिकट अनिवार्य, सिर्फ 50 रुपए में ऑनलाइन उपलब्ध

पिछले साल भारी भीड़ और हंगामे को देखते हुए इस बार आयोजकों ने सभी मैचों के लिए एंट्री फ्री नहीं रखने का फैसला किया है। ईस्ट और वेस्ट गैलरी के लिए टिकट मात्र 50 रुपए में District ऐप पर उपलब्ध होंगे। स्टेडियम में QR कोड स्कैन करने पर ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। एक व्यक्ति अधिकतम 10 टिकट खरीद सकेगा।

हर हाफ सेंचुरी पर तीन युवा खिलाड़ियों को मिलेगा तोहफा

एमपीएल-2025 को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। हर बार जब कोई खिलाड़ी हाफ सेंचुरी बनाता है, तो वह अपनी टीम की ओर से तीन जरूरतमंद युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भेंट करेगा। यह प्रयास राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में राजनैतिक और फिल्मी सितारों की मौजूदगी

12 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, ग्वालियर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन (G.D.C.A.) के उपाध्यक्ष महाअर्यमन सिंधिया, बीसीसीआई अधिकारी और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल होगा श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, शंकरपुर।

सात पुरुष और तीन महिला टीमें करेंगी टक्कर

इस बार एमपीएल में सात पुरुष और तीन महिला टीमें भाग लेंगी। ग्वालियर के प्रशांत मेहता (G.D.C.A. अध्यक्ष) के अनुसार, सभी मैच एक ही मैदान पर होंगे और दर्शकों को बेहतरीन प्रबंध के साथ रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/68468ba62b920/article-23695

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.