छतरपुर में दिनदहाड़े सनसनी: पति को गोली मारी, पत्नी-बच्चों का अपहरण, गांववाले बने तमाशबीन

Chhatarpur, MP

जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के शुमेडी गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। दिनदहाड़े करीब दर्जनभर हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और फिर उसी के सामने उसकी पत्नी और बच्चों का जबरन अपहरण कर लिया। गोली सिर में लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दर्जनों लोग मौके पर मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

गोलियों की गूंज से कांपा गांव

घटना सुबह तब हुई जब शुमेडी गांव निवासी हरिराम पाल अपने घर में था। अचानक एक दर्जन से अधिक बदमाश उसके घर में घुस आए। पहले हरिराम पर लाठी-डंडों से हमला किया, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी हरिराम की पत्नी और बच्चों को जबरदस्ती खींचते हुए ले गए। इस दौरान बदमाशों ने हवा में कई राउंड फायरिंग भी की जिससे गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

लोग देखते रहे, कोई आगे नहीं आया

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महिला और बच्चों को जबरन ले जाते हुए बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के कई लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी विरोध नहीं किया और तमाशबीन बने रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायल हरिराम की हालत गंभीर

हमले में घायल हरिराम पाल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभी नहीं खुला कारण का राज

पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। न तो परिजनों ने किसी पर शक जाहिर किया है और न ही कोई पूर्व विवाद सामने आया है। पुलिस आसपास के गांवों में सघन तलाशी अभियान चला रही है और अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में दिनदहाड़े सनसनी: पति को गोली मारी, पत्नी-बच्चों का अपहरण, गांववाले बने तमाशबीन

Chhatarpur, MP

गोलियों की गूंज से कांपा गांव

घटना सुबह तब हुई जब शुमेडी गांव निवासी हरिराम पाल अपने घर में था। अचानक एक दर्जन से अधिक बदमाश उसके घर में घुस आए। पहले हरिराम पर लाठी-डंडों से हमला किया, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी हरिराम की पत्नी और बच्चों को जबरदस्ती खींचते हुए ले गए। इस दौरान बदमाशों ने हवा में कई राउंड फायरिंग भी की जिससे गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

लोग देखते रहे, कोई आगे नहीं आया

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महिला और बच्चों को जबरन ले जाते हुए बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के कई लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी विरोध नहीं किया और तमाशबीन बने रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायल हरिराम की हालत गंभीर

हमले में घायल हरिराम पाल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभी नहीं खुला कारण का राज

पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। न तो परिजनों ने किसी पर शक जाहिर किया है और न ही कोई पूर्व विवाद सामने आया है। पुलिस आसपास के गांवों में सघन तलाशी अभियान चला रही है और अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/68569a3a4398c/article-25072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.