- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदरगढ़ में किसान की करंट लगने से मौत, कूलर सुधारते वक्त हुआ हादसा
इंदरगढ़ में किसान की करंट लगने से मौत, कूलर सुधारते वक्त हुआ हादसा
Datia, MP
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरी गांव में एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार रात का है, जब 55 वर्षीय मूलचंद केवट घर में अकेले थे और उन्होंने कूलर ठीक करने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें बिजली का झटका लगा और वह बेसुध होकर गिर पड़े।
मूलचंद के छोटे भाई दोलत केवट ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खाना देने के लिए घर पहुंचे तो उन्होंने अपने भाई को कूलर के पास अचेत अवस्था में पाया। परिजन तुरंत उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
परिजनों और ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर शोक व्याप्त है। मूलचंद केवट गांव के मेहनती और मिलनसार किसानों में गिने जाते थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए