मुखर्जी कॉलोनी का खुला नाला बना मौत का कारण: बाइक सवार युवक की हादसे में दर्दनाक मौत

Bhind, MP

मुखर्जी कॉलोनी में वर्षों से खुले पड़े एक गहरे नाले ने मंगलवार देर रात एक युवक की जान ले ली। जोरी ब्राह्मण गांव निवासी राहुल यादव (30) रात को बाइक से कॉलोनी से गुजर रहा था। इलाके में रोशनी की व्यवस्था न होने और नाले पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में वह सीधे उसमें जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का खुलासा बुधवार तड़के उस समय हुआ, जब कुछ श्रद्धालु बेलपत्र और जल लेकर मंदिर जा रहे थे। उन्होंने नाले में युवक और बाइक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के लिए उसकी तलाशी ली। युवक के पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त राहुल यादव के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचित किया गया।

नगरपालिका की लापरवाही से गुस्से में स्थानीय लोग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 22 स्थित इस नाले की हालत पिछले कई वर्षों से दयनीय है। क्षेत्रवासी लगातार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर पालिका ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कई बार मवेशी इस नाले में गिर चुके हैं, पर पहली बार किसी इंसान की जान गई है, जिससे लोग आक्रोशित हैं।

प्रशासन को दी चेतावनी: जल्द ढकें नाला वरना होगा प्रदर्शन
लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले को जल्द ढंका नहीं गया और सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए, तो वे नगरपालिका के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि यह मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही की कीमत है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुखर्जी कॉलोनी का खुला नाला बना मौत का कारण: बाइक सवार युवक की हादसे में दर्दनाक मौत

Bhind, MP

घटना का खुलासा बुधवार तड़के उस समय हुआ, जब कुछ श्रद्धालु बेलपत्र और जल लेकर मंदिर जा रहे थे। उन्होंने नाले में युवक और बाइक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के लिए उसकी तलाशी ली। युवक के पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त राहुल यादव के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचित किया गया।

नगरपालिका की लापरवाही से गुस्से में स्थानीय लोग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 22 स्थित इस नाले की हालत पिछले कई वर्षों से दयनीय है। क्षेत्रवासी लगातार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर पालिका ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कई बार मवेशी इस नाले में गिर चुके हैं, पर पहली बार किसी इंसान की जान गई है, जिससे लोग आक्रोशित हैं।

प्रशासन को दी चेतावनी: जल्द ढकें नाला वरना होगा प्रदर्शन
लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले को जल्द ढंका नहीं गया और सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए, तो वे नगरपालिका के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि यह मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही की कीमत है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/68807ae4c92de/article-28535

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.