सम्मान लेने से इंकार करने वाले मीसाबंदी बोले – “सम्मान का भूखा नहीं, न्याय चाहिए”

Damoh, MP

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दमोह में शुक्रवार को एक अनोखा वाकया देखने को मिला। मंच पर मौजूद मंत्री इंदर सिंह परमार और कलेक्टर सुधीर कोचर, मीसाबंदी संतोष भारती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करना चाहते थे, लेकिन भारती ने भरे मैदान में यह सम्मान लेने से मना कर दिया।

उन्होंने कड़े लहजे में नाराजगी जताते हुए मंत्री को एक आवेदन सौंपा और कार्यक्रम स्थल छोड़कर चले गए।

40 साल से अटका है जमीन का मामला

संतोष भारती ने बताया कि उन्होंने 40 साल पहले हाउसिंग बोर्ड से जमीन खरीदी थी, लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के लिए एक अधिकारी ने उनसे 5,000 रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद से मामला अधर में है, जबकि हाईकोर्ट में केस जीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“सम्मान नहीं, न्याय चाहिए”

भारती ने कहा, “मैं कभी किसी मंच पर सम्मान लेने नहीं गया। आज भी यहां मेरा उद्देश्य केवल ज्ञापन देकर न्याय की मांग करना था। मैं तीन बार मीसाबंदी में जेल गया हूं, लेकिन आज तक मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 25 साल से भाजपा की सरकार है, फिर भी न्याय नहीं मिल रहा।”

मंत्री पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

भारती ने यह भी कहा कि अगर मंत्री यह कह रहे हैं कि उन्हें ज्ञापन नहीं मिला, तो वे झूठ बोल रहे हैं। “हम मूल्यों की राजनीति करते हैं, हमारे लिए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था अधिक महत्वपूर्ण है, सिर्फ सम्मान का दिखावा नहीं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सम्मान लेने से इंकार करने वाले मीसाबंदी बोले – “सम्मान का भूखा नहीं, न्याय चाहिए”

Damoh, MP

उन्होंने कड़े लहजे में नाराजगी जताते हुए मंत्री को एक आवेदन सौंपा और कार्यक्रम स्थल छोड़कर चले गए।

40 साल से अटका है जमीन का मामला

संतोष भारती ने बताया कि उन्होंने 40 साल पहले हाउसिंग बोर्ड से जमीन खरीदी थी, लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के लिए एक अधिकारी ने उनसे 5,000 रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद से मामला अधर में है, जबकि हाईकोर्ट में केस जीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“सम्मान नहीं, न्याय चाहिए”

भारती ने कहा, “मैं कभी किसी मंच पर सम्मान लेने नहीं गया। आज भी यहां मेरा उद्देश्य केवल ज्ञापन देकर न्याय की मांग करना था। मैं तीन बार मीसाबंदी में जेल गया हूं, लेकिन आज तक मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 25 साल से भाजपा की सरकार है, फिर भी न्याय नहीं मिल रहा।”

मंत्री पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

भारती ने यह भी कहा कि अगर मंत्री यह कह रहे हैं कि उन्हें ज्ञापन नहीं मिला, तो वे झूठ बोल रहे हैं। “हम मूल्यों की राजनीति करते हैं, हमारे लिए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था अधिक महत्वपूर्ण है, सिर्फ सम्मान का दिखावा नहीं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/689ee95400af2/article-30658

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.