- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में सड़क हादसा: मवेशी बचाते हुए कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
शहडोल में सड़क हादसा: मवेशी बचाते हुए कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
Shahdol, MP
बीती रात शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र में रीवा-शहडोल मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार चालक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार बुढार से रीवा की ओर जा रही थी और इसमें तीन युवक सवार थे।
मवेशी बचाने में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक सड़क पर मवेशी दिखाई देने पर चालक अभिषेक सोनी (22) ने उसे टक्कर से बचाने का प्रयास किया। तेज गति के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सड़क पर मवेशियों का खतरा आम
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहडोल-रीवा मार्ग पर अक्सर मवेशियों का जमावड़ा लगता है, जिसके कारण यह सड़क हादसों के लिए जोखिमपूर्ण मानी जाती है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए