- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ‘नमो युवा रन’ से दिन की शुरुआत, दिल्ली-आगरा दौरे पर रहेंगे CM मोहन, कांग्रेस में संभागवार चर्चा और र...
‘नमो युवा रन’ से दिन की शुरुआत, दिल्ली-आगरा दौरे पर रहेंगे CM मोहन, कांग्रेस में संभागवार चर्चा और रोजगार मेले का आयोजन
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली, आगरा और ग्वालियर तक कई अहम कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
मुख्यमंत्री का दौरा
रविवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल पथ, स्मार्ट सिटी रोड से ‘नमो युवा रन–नशा मुक्त भारत’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे आगरा और मथुरा होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे। आगरा के ग्राम बांकदाखास और मथुरा के केशव धाम में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस की तैयारियां
इधर कांग्रेस भी सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी आज से जिलाध्यक्षों के साथ संभागवार चर्चा की शुरुआत करेंगे। वे नियुक्तियों, जिला और ब्लॉक स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों, बीएलए बनाने की प्रगति और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान पर विस्तृत फीडबैक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे।
साथ ही पटवारी आज ग्वालियर और मुरैना में किसान न्याय यात्रा और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
युवाओं के लिए रोजगार मेला
युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन आज सुबह 11 बजे से आईईएस यूनिवर्सिटी, रातीबड़ में होगा। इसमें बैंक, इंश्योरेंस, हेल्थ और आईटी सेक्टर समेत 15 मल्टीनेशनल कंपनियां भाग लेंगी। युवा अपने मूल दस्तावेज और बायोडाटा लेकर मौके पर इंटरव्यू दे सकते हैं।
खेल और संस्कृति
राजधानी भोपाल की बड़ी झील पर आज से राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप 2025 का आगाज हुआ। देशभर के 13 शहरों से आए प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के चलते बड़ी झील खेल और रोमांच के रंग में सराबोर हो गई।
वहीं, हरनूर पैलेस में ‘अंजान्स फ्रेम पेंटिंग एग्जीबिशन’ का भी उद्घाटन हुआ, जहां कला प्रेमियों के लिए विभिन्न चित्रकृतियां प्रदर्शित की गईं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए