MP में घना कोहरा और शीतलहर का असर: 20 मीटर विजिबिलिटी, ट्रेनें 14 घंटे तक लेट; 24 जिलों में स्कूल बंद

भोपाल, (म.प्र.)

On

भोपाल समेत कई शहरों में जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। मंगलवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में हालात इतने खराब रहे कि विजिबिलिटी 20 मीटर तक सिमट गई। कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए राज्य के 24 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि 7 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा बने रहने की चेतावनी जारी की है।

भोपाल, खजुराहो, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और शहडोल समेत 30 से अधिक जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दतिया में 4.4 डिग्री और राजगढ़-खजुराहो में 5.4 डिग्री रहा। बड़े शहरों में भोपाल 6.8, ग्वालियर 6.4 और इंदौर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर ठिठुरता रहा।

घने कोहरे का सबसे बड़ा असर रेल यातायात पर पड़ा। उत्तर भारत से आने वाली कई ट्रेनें 10 से 14 घंटे तक लेट रहीं। श्रीधाम एक्सप्रेस इटारसी 13.5 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल लगभग 14 घंटे लेट रही। मालवा, सचखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक विलंब से चलीं। स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में लंबा इंतजार करना पड़ा।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर समेत 24 जिलों में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। भोपाल, धार, सीहोर, बड़वानी, मुरैना, खरगोन और अनूपपुर में स्कूलों की शुरुआत का समय सुबह 9:30 या 10 बजे के बाद तय किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं और नमी के कारण कोहरा गहराया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जनवरी में ठंड का यह दौर और तेज हुआ है। नवंबर और दिसंबर में रिकॉर्ड ठंड के बाद जनवरी में भी राहत की उम्मीद कम है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा बना रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी स्कूलों को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

--------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/695ca2e0b237b/article-42159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.