मनरेगा में 100 और ‘जी राम जी’ योजना में 125 दिन रोजगार की गारंटी, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण मजदूरों के लिए प्रावधान गिनाए, बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

मध्यप्रदेश में ग्रामीण रोजगार और मजदूर कल्याण को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा दावा किया है। राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित सत्ता और संगठन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 100 दिन और राज्य की ‘जी राम जी’ योजना के तहत 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम की उपलब्धता बढ़ेगी और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेती-किसानी को ध्यान में रखते हुए साल में 60 दिन कटाई और बुआई के लिए अधिसूचित किए जा सकेंगे, ताकि मजदूरों को कृषि कार्य के दौरान रोजगार में लचीलापन मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना की राशि में केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 का अनुपात रहेगा, जबकि मजदूरी की दरें केंद्र सरकार द्वारा तय की जाएंगी। डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा से जी राम जी तक योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि अधिनियम में मजदूरों के हितों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रावधान मौजूद हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सरकार की दीर्घकालिक प्राथमिकताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 गरीब कल्याण, 2025 उद्योग विकास, 2026 किसान कल्याण और 2027 युवा सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहेगा। उनके अनुसार, जी राम जी योजना को अन्य योजनाओं से जोड़कर 15 विभागों की समेकित कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिससे कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले पर मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक भी जान का जाना अत्यंत कष्टकारी है। उन्होंने कहा कि पंजीयन और राहत की प्रक्रिया अलग विषय है, लेकिन जहां भी जरूरत होगी, प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

इससे पहले प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैला रही है। खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत 50 प्रतिशत कार्यों का निर्णय पंचायतों के अधिकार क्षेत्र में रहेगा और बोवनी व फसल कटाई के समय स्वाभाविक ब्रेक का प्रावधान होगा।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण मजदूरों को स्थायी रोजगार मिलेगा और राज्य में सामाजिक-आर्थिक संतुलन मजबूत होगा।

-------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/695e4fe76eae6/article-42381

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.