उज्जैन में शिप्रा नदी में कूदकर युवक-नाबालिग युवती की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका

उज्जैन (म.प्र.)

On

चंदेसरी ब्रिज के नीचे मिले दोनों के शव, पुल पर खड़ी बाइक और बैग से मिला जहरीला पदार्थ; पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी से बुधवार सुबह एक युवक और नाबालिग युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने देवास-बदनावर बायपास रोड स्थित तपोभूमि और चंदेसरी ब्रिज के बीच नदी में कूदकर आत्महत्या की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जिसने शहर को झकझोर कर रख दिया है।

घटना की सूचना सुबह उस वक्त मिली, जब राहगीरों ने शिप्रा नदी के पुल के नीचे दो शव पानी में उतराते देखे। सूचना पर नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद नागझिरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया और प्राथमिक जांच में उनकी मौत की पुष्टि की।

पुल के ऊपर खड़ी एक मोटरसाइकिल ने पूरे मामले की दिशा तय की। बाइक (क्रमांक MP13-ZP-3749) लावारिस हालत में खड़ी मिली। वाहन नंबर के आधार पर युवक की पहचान खाचरौद क्षेत्र के ग्राम चापाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय अर्जुन पिता कचरूलाल बोड़ाना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, यह बाइक अर्जुन के बड़े भाई के नाम पर पंजीकृत है, जिसे अर्जुन मंगलवार दोपहर घर से लेकर निकला था। उसके साथ एक नाबालिग युवती भी थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि दोनों मंगलवार देर रात बाइक से पुल तक पहुंचे और शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। सुबह शव तैरते मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस को बाइक पर रखे एक बैग से मच्छर मारने की दवा (मार्टिन) भी मिली है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि नदी में कूदने से पहले दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही हो सकेगी।

सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवती के नाबालिग होने के कारण पुलिस हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया और क्या किसी प्रकार का दबाव या भय इसमें शामिल था। मामले की अगली कड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में मानसिक दबाव, रिश्तों की जटिलता और संवाद की कमी जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक किया जाएगा।

---------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6970bef56761a/article-43886

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.