इंदौर में दो अलग-अलग हादसे: 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, निर्माणाधीन इमारत से गिरने पर मजदूर की मौत

इंदौर (म.प्र.)

On

लसूडिया में घरेलू घटना, खुडैल क्षेत्र में कार्यस्थल हादसा; दोनों मामलों की पुलिस जांच जारी

शहर में सोमवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। लसूडिया थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि खुडैल इलाके में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण एक मजदूर की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लसूडिया पुलिस के अनुसार, प्रमिला मोरे (18), पिता जीतू मोरे, सोमवार शाम अपने घर पर थी। घटना के समय उसकी मां बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान प्रमिला दूसरे कमरे में गई और फांसी लगा ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा। तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और युवती के मोबाइल व अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

परिवार के अनुसार, प्रमिला ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहती थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के समय उसके पिता ड्यूटी पर थे और घर में मौजूद छोटे भाई-बहन अलग कमरे में थे। परिजनों ने किसी तरह के पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की बात से इनकार किया है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

इसी दिन एक अन्य घटना खुडैल थाना क्षेत्र में सामने आई। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जीवन (32), पिता गणेश, निवासी देवास, सोमवार शाम एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान चौथी मंजिल पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

तेज आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पैर फिसलना बताई जा रही है, हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर से भी पूछताछ की जा रही है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं शहर में घरेलू तनाव और कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6981c65e66704/article-45168

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.