भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर शिवराज का बड़ा बयान: ‘भारतीय किसान और कृषि पूरी तरह सुरक्षित’

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा—संतुलित कूटनीति से हुई ट्रेड डील, विपक्ष के आशंकाओं को मिला करारा जवाब, कृषि उत्पादों पर कोई समझौता नहीं

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद विपक्ष “वेंटिलेटर पर” चला गया है। विपक्ष को उम्मीद थी कि इस डील के जरिए सरकार को घेरा जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीति के कारण भारतीय किसान और कृषि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह ट्रेड डील संतुलित रणनीति और सकारात्मक संवाद के जरिए की गई है, जिसमें ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और किसानों से जुड़ी सभी प्रमुख चिंताओं का समाधान इस समझौते में सुनिश्चित किया गया है। किसी भी ऐसे उत्पाद को शामिल नहीं किया गया है, जिससे घरेलू कृषि बाजार को नुकसान पहुंचे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की कृषि अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। यूपीए शासनकाल में भारत कृषि अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था, जबकि अब देश तेजी से तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया और जिन उत्पादों से किसानों को नुकसान हो सकता था, उन्हें ट्रेड डील से पूरी तरह बाहर रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, मोटे अनाज, पोल्ट्री, डेयरी, केला, स्ट्रॉबेरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना और मूंग जैसे उत्पादों पर किसी भी तरह की टैरिफ छूट नहीं दी गई है। इसके साथ ही अनाज, आटा, चावल, बाजरा, आलू, प्याज, मटर, मशरूम, दलहन और डिब्बाबंद सब्जियों के अमेरिकी आयात के लिए भारतीय बाजार नहीं खोला गया है।

उन्होंने बताया कि बटर, ऑयल, पनीर, चीज समेत कई डेयरी उत्पादों को भी भारतीय बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा काली मिर्च, लौंग, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी और अन्य पाउडर मसालों के आयात पर भी कोई रियायत नहीं दी गई है। इससे घरेलू मसाला उत्पादकों के हित सुरक्षित रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां एक ओर अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में छूट नहीं मिली है, वहीं भारतीय किसानों के कई उत्पादों को अमेरिका में शून्य शुल्क पर निर्यात का अवसर मिला है। चाय, कॉफी, नारियल, नारियल तेल, सुपारी, काजू, फल-सब्जियां और कई मसालों के निर्यात से किसानों की आय बढ़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते से टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, इंजीनियरिंग गुड्स, जेम्स एंड ज्वेलरी और एमएसएमई सेक्टर को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। विशेष रूप से कपास उत्पादक किसानों को टेक्सटाइल निर्यात बढ़ने से सीधा लाभ होगा। मंत्री ने इसे किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसरों की दिशा में बड़ा कदम बताया।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69882394bbd52/article-45618

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.