मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भवन निर्माण में दीर्घकालिक दृष्टि और नवाचार पर जोर दिया, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 पोर्टल किया लाँच

भोपाल (म.प्र.)

On

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम और लोक निर्माण विभाग की क्षमता संवर्धन कार्यशाला में CM ने इंजीनियर्स को भविष्य की निर्माण तकनीकों और गुणवत्ता मानकों पर प्रशिक्षण देने पर बल दिया

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन में आयोजित एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला में कहा कि भवन निर्माण सिर्फ ईंट-पत्थर का संयोजन नहीं, बल्कि यह एक अभिनव कला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य में दीर्घकालिक योजना और उत्कृष्ट दृष्टिकोण अनिवार्य होना चाहिए, साथ ही गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने भवन विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 (PMS 2.0) पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया और विभाग की प्रशिक्षण पुस्तिकाओं एवं ब्रोशर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंजीनियर्स साक्षात् भगवान विश्वकर्मा के अवतार हैं और उनके कौशल संवर्धन से प्रदेश की अधोसंरचना विकास में नई गति आएगी।

डॉ. यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को अद्यतन रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना के तहत विभाग नवाचारों को धरातल पर उतार रहा है और इंजीनियर्स को दीर्घकालिक दृष्टि, नवाचार और पारदर्शिता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला केवल प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विभाग की निरंतर सुधार यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विभाग ने राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे IIT मुंबई, SPA भोपाल, CRRI नई दिल्ली और ESCI हैदराबाद के साथ समझौते किए हैं। प्रशिक्षण कैलेंडर में सड़क, पुल, भवन, पर्यावरण और नई तकनीकों के लिए थीम निर्धारित की गई है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने अधोसंरचनात्मक विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि 293 नए इंजीनियरों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है और ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप भवन निर्माण के प्रशिक्षण शुरू कर दिए गए हैं।

कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों ने हरित भवन अवधारणा, आधुनिक निर्माण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और नवाचार पर मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने पिछले दो वर्षों में सराहनीय कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जिसमें सड़कों, पुलों, स्टेडियम और भवनों का निर्माण शामिल है।

कार्यशाला में लगभग 2,000 इंजीनियर्स और तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे। म.प्र. भवन विकास निगम और म.प्र. सड़क विकास निगम ने पीएम गति शक्ति पोर्टल आधारित रोड नेटवर्क मास्टर प्लान, बजट मॉड्यूल और अन्य प्रशिक्षण कार्ययोजनाओं का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने सभी अभियंताओं से आग्रह किया कि वे दीर्घकालिक दृष्टि के साथ कार्य करें और भविष्य की मजबूत नींव बनाने में योगदान दें।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/698dc67d0bea9/article-45994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.