- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल नाबालिग रेप केस: सीडीआर से बड़ा खुलासा, घटना के वक्त साथ थे माज और ओसाफ; आरोपी ने छेड़छाड़ की
भोपाल नाबालिग रेप केस: सीडीआर से बड़ा खुलासा, घटना के वक्त साथ थे माज और ओसाफ; आरोपी ने छेड़छाड़ की पुष्टि
Digital Desk
भोपाल के खानूगांव में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में सीडीआर से बड़ा खुलासा। घटना के समय माज और ओसाफ की लोकेशन एक साथ मिली। पढ़िए पूरी अपडेट।
भोपाल नाबालिग रेप केस: सीडीआर ने खोले राज, घटना के वक्त साथ थे माज और ओसाफ; पुलिस को मिले चौंकाने वाले सबूत
खानूगांव इलाके में 11वीं की नाबालिग छात्रा से थार कार में बंधक बनाकर किए गए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों मोहम्मद माज खान और ओसाफ अली खान के खिलाफ ठोस सबूत जुटा लिए गए हैं। गुरुवार को पुलिस आरोपी माज को घटनास्थल लेकर पहुंची, जहां उसने घटना की तस्दीक की। इस केस में अब तक के सबसे बड़े खुलासे सामने आए हैं।
सीडीआर से मिली पुष्टि
पुलिस को मिली कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) जांच में चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। सीडीआर के मुताबिक, घटना के समय माज और ओसाफ की मोबाइल लोकेशन एक ही जगह खानूगांव में मिली है। यह साबित करता है कि वारदात के वक्त दोनों आरोपी एक साथ मौजूद थे।
इतना ही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी माज ने पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजे थे और उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। हालांकि, पुलिस रिमांड के दौरान माज ने छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उसे झूठा साबित कर दिया है।
आर्म्स एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं
पुलिस जांच में पता चला कि ओसाफ अली खान कार में हमेशा एक छुरा रखता था। पुलिस ने इस हथियार को बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी तो नहीं दी थी।
माज का बयान: "मैंने सिर्फ वीडियो बनाया था"
पूछताछ में आरोपी माज खान ने पुलिस को बताया कि उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ नहीं की, बल्कि सिर्फ उसका गुपचुप तरीके से निजी वीडियो बनाया था। माज ने यह भी कबूला कि उसने पहले से योजना बनाई थी। वह कार के बाहर खड़ा रहा और शीशे से झांककर ओसाफ और छात्रा का वीडियो शूट कर लिया।
माज ने बताया, "मैंने प्लानिंग पहले ही कर ली थी। कार के बाहर खड़े रहकर ग्लास से अंदर झांका और चोरी छिपे वीडियो शूट कर लिया। वीडियो को आपस में शेयर किया।"
ब्लैकमेलिंग का शॉकिंग खुलासा
आरोपियों ने पीड़िता को संबंध बनाने के लिए कई बार मजबूर किया। जब छात्रा विरोध करती थी, तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इसी धमकी के बल पर आरोपियों ने छात्रा से 40 हजार रुपए भी वसूल लिए।
चार कारों में हुआ रेप
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ अलग-अलग समय पर चार अलग-अलग लग्जरी कारों में रेप किया। माज की निशानदेही पर पुलिस ने सीहोर जिले के एक गांव से थार सहित तीन अन्य कारें बरामद की हैं। माज इन चारों कारों का इस्तेमाल करता था और हर बार नई जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया।
प्रधान आरक्षक निलंबित, गोपनीय सूचना लीक करने का आरोप
इस मामले में पुलिस महकमे की लापरवाही भी सामने आई है। कोहेफिजा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने आरोपी माज के साथ एक होटल में लंच किया और विभाग की गोपनीय सूचना लीक कर दी। इसकी वजह से माज की गिरफ्तारी में देरी हुई। पूछताछ में माज ने बताया कि इस काम के लिए ज्ञानेंद्र को 50 हजार रुपए दिए गए थे।
एसआईटी करेगी करोड़पति बनने के रहस्य की जांच
23 वर्षीय माज खान एक प्रतिष्ठित जिम का संचालक है और खुद को कंस्ट्रक्शन साइट्स का पार्टनर बताता है। उसका भाई मोनिस एमडी ड्रग तस्करी के आरोप में जमानत पर है। पुलिस को शक है कि महज 8-10 सालों में ये दोनों भाई करोड़पति कैसे बने? इस रहस्य की जांच अब एसआईटी करेगी। मोनिस 10-12 साल पहले मामूली होम ट्यूटर हुआ करता था।
एसआईटी का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है। टीम का नेतृत्व टीटी नगर एसीपी अंकिता खातरकर करेंगी। एसआईटी यह जांच करेगी:
- आरोपियों ने अन्य युवतियों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया?
- पीड़िता आरोपियों के संपर्क में कैसे आई?
- वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के मामले में और कौन-कौन शामिल है?
- कहीं धर्म परिवर्तन के लिए दबाव तो नहीं बनाया गया?
क्या है पूरा मामला?
भोपाल के खानूगांव इलाके में 11वीं की नाबालिग छात्रा को थार कार में बंधक बनाकर रेप किया गया। आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करके 40 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान (19) को जेल भेज दिया है, जबकि माज खान फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। माज पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। अब इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी कई राज खुल सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए