जबलपुर में शादी समारोह के बाहर गोलीबारी, दो युवक घायल

जबलपुर (म.प्र.)

On

सिविल लाइन इलाके में देर रात वारदात, छह आरोपियों की तलाश जारी

शहर में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर आए बदमाशों ने कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात Civil Lines थाना क्षेत्र में लोहिया पुल के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

शादी से बाहर निकलते ही हमला

जानकारी के अनुसार, शिव नगर निवासी दुर्गेश पांडे अपने मित्रों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले, तभी पहले से मौजूद कुछ युवकों ने कथित रूप से विवाद शुरू कर दिया और पिस्टल से गोली चला दी।

गोली दुर्गेश के पैर में और श्रीकांत राय के सीने के पास लगी। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुराने विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुराने आपसी विवाद के चलते किया गया। घायल पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले में चल रहे मतभेद का बदला लेने के उद्देश्य से यह वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, मुक्कू पटेल सहित छह संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। सभी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/699027ec5c48e/article-46160

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.