भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया एमपी का स्टेट ग्रैंड फिनाले

भोपाल (म.प्र.)

On

16 फाइनलिस्ट के बीच ताज की होड़, सस्टेनेबिलिटी थीम बनेगी 60 साल की विरासत की पहचान

भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित सौंदर्य मंच Femina Miss India अब पहली बार मध्यप्रदेश में अपना स्टेट ग्रैंड फिनाले आयोजित करने जा रहा है। वर्ष 2026 में यह ऐतिहासिक आयोजन भोपाल में होगा, जहां प्रदेशभर से चुनी गई 16 फाइनलिस्ट ताज के लिए मुकाबला करेंगी। विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

पहली बार मध्यप्रदेश में स्टेट क्राउन

फेमिना मिस इंडिया की 60 वर्षों से अधिक पुरानी विरासत रही है, जिसने देश को सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां दी हैं। अब 2026 में पहली बार मध्यप्रदेश को अपना अलग स्टेट ग्रैंड फिनाले और स्टेट क्राउन मिलेगा।

फेमिना की सिटी डायरेक्टर अपेक्षा डबराल के अनुसार, अब राज्यों को स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित करने और विजेता को राज्य का ताज देने का अधिकार दिया गया है। पहले यह व्यवस्था केवल राष्ट्रीय स्तर पर जीत के बाद ही संभव थी।

150 प्रतिभागियों में से चुनी गईं 16 फाइनलिस्ट

पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 150 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विभिन्न ऑडिशन और स्क्रीनिंग राउंड के बाद 16 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया है। स्टेट विजेता को ताज पहनाया जाएगा और करीब डेढ़ महीने बाद वह राष्ट्रीय मंच पर अन्य राज्यों की विजेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

“सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट, जीरो-वेस्ट” थीम पर आयोजन

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत इसका सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश है। ग्रैंड फिनाले “Sustainability-First, Zero-Waste Event” की थीम पर आधारित होगा। कार्यक्रम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) को बढ़ावा दिया जाएगा और स्थानीय कारीगरों को “इको पार्टनर” के रूप में जोड़ा जाएगा।

मंच सज्जा, उपहार, डेकोर और अन्य व्यवस्थाओं में स्थानीय, पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ उत्पादों का उपयोग किया जाएगा, जिससे “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को मजबूती मिलेगी।

भोपाल की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा मंच

इस भव्य आयोजन का संचालन ब्राइट स्टेज संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसकी फाउंडर डायरेक्टर निखिला गुप्ता हैं। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम रानी कमलापति और भोपाल की प्रगतिशील बेगमों की परंपरा से प्रेरित है। यह सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गौरव और आधुनिक सोच का उत्सव होगा।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6996f1df1e762/article-46706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.