रतलाम में आर्मी ऑफिसर बनकर ऑनलाइन ठगी, महिला से 93 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

नेशनल न्यूज

On

किराये के मकान के नाम पर बैंक विवरण हासिल कर ठगी; पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

रतलाम में किराये के मकान के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताने वाले अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला से 93 हजार रुपये से अधिक की राशि ठग ली। पीड़िता को तब ठगी का पता चला जब उसके बैंक खाते से लगातार रकम कटने लगी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपना मकान किराये पर देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन अपलोड कराया था। 5 नवंबर को उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को सेना का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी पोस्टिंग रतलाम में होने वाली है और उसे तत्काल किराये का मकान चाहिए।

महिला ने आरोपी को मकान की जानकारी और तस्वीरें भेजीं। बातचीत के बाद मासिक किराया 9 हजार रुपये तय हुआ और आरोपी ने दो माह का अग्रिम भुगतान करने की सहमति जताई। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बहाने महिला से बैंक खाता विवरण मांगा। भरोसा कर महिला ने बैंक खाता नंबर साझा कर दिया।

इसके बाद महिला के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में राशि कटनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार पहले 27 हजार रुपये, फिर 26,999 रुपये और उसके बाद 39,889 रुपये निकाले गए। कुल मिलाकर 93,888 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

पीड़िता ने तत्काल साइबर सेल और स्टेशन रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए सेना अधिकारी होने का झांसा दिया, जो ऑनलाइन ठगी का प्रचलित तरीका बनता जा रहा है।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार किराये के मकान, ऑनलाइन खरीद-बिक्री और एडवांस भुगतान के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात व्यक्ति को बैंक खाता, ओटीपी या अन्य वित्तीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना दें।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69993843ac72e/article-46860

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.