इंदौर के सिंहासा में बेकरी में भीषण आग, 10 टैंकर पानी के बाद पाया गया काबू

इंदौर (म.प्र.)

On

धार रोड स्थित फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की आशंका; समय पर खाली होने से टला बड़ा हादसा

शहर के धार रोड स्थित सिंहासा गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। करीब 10 टैंकर पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना सुबह लगभग 9 बजे की है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

दमकल विभाग के अनुसार, आग सुफ्फा बेकरी परिसर में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू पाना मुश्किल रहा, जिसके बाद अतिरिक्त पानी टैंकर मंगवाए गए।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना के दौरान उठता घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। बेकरी के आसपास नमकीन कारखाने और गोदाम होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बढ़ गया था।

स्थानीय गार्ड ने सबसे पहले फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। इसके बाद दमकल दल ने तेजी से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

फायर अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है, लेकिन अंदर जले हुए मटेरियल के कारण धुआं निकलना जारी है। एहतियात के तौर पर दमकल की टीम मौके पर तैनात रखी गई है, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2026 By Nitin Trivedi

इंदौर के सिंहासा में बेकरी में भीषण आग, 10 टैंकर पानी के बाद पाया गया काबू

इंदौर (म.प्र.)

शहर के धार रोड स्थित सिंहासा गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। करीब 10 टैंकर पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना सुबह लगभग 9 बजे की है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

दमकल विभाग के अनुसार, आग सुफ्फा बेकरी परिसर में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू पाना मुश्किल रहा, जिसके बाद अतिरिक्त पानी टैंकर मंगवाए गए।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना के दौरान उठता घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। बेकरी के आसपास नमकीन कारखाने और गोदाम होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बढ़ गया था।

स्थानीय गार्ड ने सबसे पहले फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। इसके बाद दमकल दल ने तेजी से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

फायर अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है, लेकिन अंदर जले हुए मटेरियल के कारण धुआं निकलना जारी है। एहतियात के तौर पर दमकल की टीम मौके पर तैनात रखी गई है, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69c38be652043/article-49002

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.