MP के पेट्रोल पंपों पर सुबह से लाइनें, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पेट्रोल की मांग 25% बढ़ी, सरकार का दावा स्टॉक भरपूर

मध्य प्रदेश

By Rohit.P
On

MP के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पेट्रोल और डीजल की मांग में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच लोग सुबह-सुबह से पंपों पर लाइन में खड़े नजर रहे हैं। लोग अपने वाहन टैंक भरवाने के लिए सुबह पांच बजे से ही कतार में लग जाते हैं और देर रात तक पंपों पर लगातार दबाव बना रहता है।

पेट्रोल की खपत में 25% की वृद्धि

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि अफवाहों के कारण लोगों ने पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भीड़ अपेक्षाकृत कम है, लेकिन मांग में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लोग जरूरत से अधिक ईंधन भरवाने लगे हैं, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है।

प्रशासन और सरकार का दावा- स्टॉक पर्याप्त

भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि शहर में 192 पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई सामान्य है। खाद्य विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और जहां भी कमी की सूचना मिलती है, वहां तुरंत सप्लाई सुनिश्चित की जाती है। इंदौर और उज्जैन के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और टैंकरों के माध्यम से नियमित सप्लाई जारी है।

LPG सिलेंडर की मांग में भी बढ़ोतरी

घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी शहरों में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई जगह बुकिंग के बाद सिलेंडर 6 से 8 दिन में ही डिलीवरी हो रहा है, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि स्टॉक पर्याप्त है और जल्द ही वितरण सामान्य किया जा रहा है।

छोटे जिलों में अफवाहों का असर

छोटे जिलों में अफवाहों का ज्यादा असर देखा जा रहा है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में लोग फसल कटाई के समय बड़ी मात्रा में डीजल लेने पहुंच रहे हैं। रीवा में अफवाह फैलने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। रायसेन में मांग बढ़ने के कारण बिक्री पर सीमा तय की गई। दमोह में भी पंपों पर भीड़ बनी हुई है, लेकिन पंप संचालकों का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है, केवल अफवाहों के कारण दबाव बढ़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2026 By Rohit.P

MP के पेट्रोल पंपों पर सुबह से लाइनें, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पेट्रोल की मांग 25% बढ़ी, सरकार का दावा स्टॉक भरपूर

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच लोग सुबह-सुबह से पंपों पर लाइन में खड़े नजर रहे हैं। लोग अपने वाहन टैंक भरवाने के लिए सुबह पांच बजे से ही कतार में लग जाते हैं और देर रात तक पंपों पर लगातार दबाव बना रहता है।

पेट्रोल की खपत में 25% की वृद्धि

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि अफवाहों के कारण लोगों ने पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भीड़ अपेक्षाकृत कम है, लेकिन मांग में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लोग जरूरत से अधिक ईंधन भरवाने लगे हैं, जिससे पंपों पर दबाव बढ़ गया है।

प्रशासन और सरकार का दावा- स्टॉक पर्याप्त

भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि शहर में 192 पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई सामान्य है। खाद्य विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और जहां भी कमी की सूचना मिलती है, वहां तुरंत सप्लाई सुनिश्चित की जाती है। इंदौर और उज्जैन के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और टैंकरों के माध्यम से नियमित सप्लाई जारी है।

LPG सिलेंडर की मांग में भी बढ़ोतरी

घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी शहरों में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई जगह बुकिंग के बाद सिलेंडर 6 से 8 दिन में ही डिलीवरी हो रहा है, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि स्टॉक पर्याप्त है और जल्द ही वितरण सामान्य किया जा रहा है।

छोटे जिलों में अफवाहों का असर

छोटे जिलों में अफवाहों का ज्यादा असर देखा जा रहा है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में लोग फसल कटाई के समय बड़ी मात्रा में डीजल लेने पहुंच रहे हैं। रीवा में अफवाह फैलने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। रायसेन में मांग बढ़ने के कारण बिक्री पर सीमा तय की गई। दमोह में भी पंपों पर भीड़ बनी हुई है, लेकिन पंप संचालकों का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है, केवल अफवाहों के कारण दबाव बढ़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69c60efe6a574/article-49199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.