गैस संकट में एजेंसियों का खेल, उपभोक्ताओं से 28 लाख वसूले, प्रशासन की जांच में ऐसे हुआ ठगी का खुलासा

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

गैस संकट में एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से 28 लाख वसूले, होम डिलीवरी शुल्क में गड़बड़ी उजागर, प्रशासन ने शुरू की जांच।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी देखने को मिली। इस संकट का असर मध्यप्रदेश में भी साफ नजर आया, जहां हजारों उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए कुछ गैस एजेंसियों ने नियमों के खिलाफ जाकर अतिरिक्त रकम वसूल ली।

होम डिलीवरी शुल्क के नाम पर वसूली

नियमों के अनुसार, गैस कंपनियां एजेंसियों को हर सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए 35 रुपए देती हैं। लेकिन जब उपभोक्ता खुद एजेंसी जाकर सिलेंडर लेते हैं, तो यह राशि उन्हें वापस मिलनी चाहिए। आरोप है कि एजेंसियों ने यह रकम लौटाने के बजाय उपभोक्ताओं से ही वसूल ली। करीब 80 हजार उपभोक्ताओं से इस तरह लगभग 28 लाख रुपए की वसूली की गई।

शिकायतों से खुला मामला

भोपाल के जनता नगर करोंद निवासी राजेश कुमार ने इस मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी ने होम डिलीवरी से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें खुद सिलेंडर लेने जाना पड़ा। जब उन्होंने 35 रुपए वापस मांगे, तो एजेंसी ने इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की।

रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे एजेंसियों पर

स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। रोजाना करीब 3000 उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर ले रहे हैं, जबकि 12 हजार से ज्यादा बुकिंग के मुकाबले सिर्फ 6 से 7 हजार डिलीवरी ही हो पा रही है। जिले में लगभग 50 गैस एजेंसियां संचालित हैं।

प्रशासन की जांच और कार्रवाई की तैयारी

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नापतौल विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि तौल में गड़बड़ी और अवैध वसूली के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने भी साफ किया है कि कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2026 By Rohit.P

गैस संकट में एजेंसियों का खेल, उपभोक्ताओं से 28 लाख वसूले, प्रशासन की जांच में ऐसे हुआ ठगी का खुलासा

भोपाल (म.प्र.)

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी देखने को मिली। इस संकट का असर मध्यप्रदेश में भी साफ नजर आया, जहां हजारों उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए कुछ गैस एजेंसियों ने नियमों के खिलाफ जाकर अतिरिक्त रकम वसूल ली।

होम डिलीवरी शुल्क के नाम पर वसूली

नियमों के अनुसार, गैस कंपनियां एजेंसियों को हर सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए 35 रुपए देती हैं। लेकिन जब उपभोक्ता खुद एजेंसी जाकर सिलेंडर लेते हैं, तो यह राशि उन्हें वापस मिलनी चाहिए। आरोप है कि एजेंसियों ने यह रकम लौटाने के बजाय उपभोक्ताओं से ही वसूल ली। करीब 80 हजार उपभोक्ताओं से इस तरह लगभग 28 लाख रुपए की वसूली की गई।

शिकायतों से खुला मामला

भोपाल के जनता नगर करोंद निवासी राजेश कुमार ने इस मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी ने होम डिलीवरी से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें खुद सिलेंडर लेने जाना पड़ा। जब उन्होंने 35 रुपए वापस मांगे, तो एजेंसी ने इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की।

रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे एजेंसियों पर

स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। रोजाना करीब 3000 उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर ले रहे हैं, जबकि 12 हजार से ज्यादा बुकिंग के मुकाबले सिर्फ 6 से 7 हजार डिलीवरी ही हो पा रही है। जिले में लगभग 50 गैस एजेंसियां संचालित हैं।

प्रशासन की जांच और कार्रवाई की तैयारी

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नापतौल विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि तौल में गड़बड़ी और अवैध वसूली के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने भी साफ किया है कि कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69d36bc9139db/article-50341

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.