कांग्रेस की नई संगठनात्मक पहल: हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये जुटाने का प्रस्ताव, संगठन और प्रशिक्षण पर होगा खर्च

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल के रविंद्र भवन में ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान सामने आया प्रस्ताव, हरीश चौधरी बोले—योजना विचाराधीन, मंजूरी के लिए दिल्ली भेजा गया

भोपाल में कांग्रेस के संगठनात्मक सम्मेलन के दौरान पार्टी की फंडिंग और जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रस्ताव सामने आया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि विचार किया जा रहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये जुटाए जाएं। यह राशि केवल जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी।

यह सम्मेलन रविंद्र भवन में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह और विजयलक्ष्मी साधौ समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक सक्रिय करना रहा।

हरीश चौधरी ने कहा कि यह प्रस्ताव अभी अंतिम निर्णय में नहीं है और इसे मंजूरी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित राशि का उपयोग प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि केवल स्थानीय संगठन को मजबूत करने में किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य संसाधनों के लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भरता कम करना है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर पर जुड़े परिवारों की भागीदारी से संगठन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम देखा जा रहा है।

सम्मेलन में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के कार्य का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। छह महीने के अंतराल पर प्रदर्शन की समीक्षा कर आगे की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक संगठन को सक्रिय करें। इसके साथ ही बीएलए-2 की सक्रियता और सत्यापन को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह प्रस्ताव कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, कुछ नेताओं का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच सीधा जुड़ाव बढ़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2026 By Nitin Trivedi

कांग्रेस की नई संगठनात्मक पहल: हर विधानसभा में 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये जुटाने का प्रस्ताव, संगठन और प्रशिक्षण पर होगा खर्च

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में कांग्रेस के संगठनात्मक सम्मेलन के दौरान पार्टी की फंडिंग और जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रस्ताव सामने आया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि विचार किया जा रहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 हजार परिवारों से 100-100 रुपये जुटाए जाएं। यह राशि केवल जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी।

यह सम्मेलन रविंद्र भवन में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह और विजयलक्ष्मी साधौ समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक सक्रिय करना रहा।

हरीश चौधरी ने कहा कि यह प्रस्ताव अभी अंतिम निर्णय में नहीं है और इसे मंजूरी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित राशि का उपयोग प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि केवल स्थानीय संगठन को मजबूत करने में किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का उद्देश्य संसाधनों के लिए किसी एक व्यक्ति पर निर्भरता कम करना है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर पर जुड़े परिवारों की भागीदारी से संगठन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम देखा जा रहा है।

सम्मेलन में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के कार्य का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। छह महीने के अंतराल पर प्रदर्शन की समीक्षा कर आगे की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक संगठन को सक्रिय करें। इसके साथ ही बीएलए-2 की सक्रियता और सत्यापन को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह प्रस्ताव कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, कुछ नेताओं का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच सीधा जुड़ाव बढ़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69e1efae6c384/article-51457

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.