भोपाल समेत MP में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्य प्रदेश में 20 मई को मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे। भोपाल में 3 हजार से ज्यादा दुकानों पर असर पड़ेगा, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल।

मध्य प्रदेश में मंगलवार, 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल का प्रभाव दिखने वाला है। भोपाल में लगभग 3,000 मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ किया गया है। दवा व्यापारियों का मानना है कि बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। खबरें हैं कि शहर के ज्यादातर रिटेल और थोक दवा व्यापारी हड़ताल के दिन अपनी दुकानें बंद रखेंगे। लेकिन अस्पतालों में चलने वाले मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे ताकि भर्ती मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं पर कोई असर न पड़े।

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ के अनुसार, ऑनलाइन दवा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए अभी तक ऐसा मजबूत सिस्टम नहीं बना जिसके तहत दवाओं की गुणवत्ता और सप्लाई की सही निगरानी की जा सके। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नकली, एक्सपायरी या गलत दवाएं मरीजों तक पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के भी दवाएं सीधे लोगों को मिल रही हैं, जो गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इसी मुद्दे पर देशभर में दवा व्यापारी विरोध कर रहे हैं। भोपाल में भी सोमवार शाम से कई मेडिकल स्टोर्स पर लोगों की भीड़ देखी गई, खासकर बीपी, शुगर और हार्ट के मरीज जरूरी दवाओं का स्टॉक करने के लिए आए थे।

दवा व्यापारियों की मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर कड़े नियंत्रण लगाए जाएं और भारी डिस्काउंट देकर बाजार को प्रभावित कर रही बड़ी कंपनियों पर रोक लगे। उनका कहना है कि छोटे मेडिकल स्टोर लगातार दबाव में हैं। वहीं, आम लोगों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि एक दिन की इस हड़ताल से रोजाना दवा लेने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे 20 मई से पहले अपनी जरूरी दवाएं खरीद लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कोई विशेष एडवाइजरी नहीं जारी की है, लेकिन हालात को देखते हुए मरीजों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2026 By Rohit.P

भोपाल समेत MP में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल

भोपाल (म.प्र.)

मध्य प्रदेश में मंगलवार, 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल का प्रभाव दिखने वाला है। भोपाल में लगभग 3,000 मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ किया गया है। दवा व्यापारियों का मानना है कि बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। खबरें हैं कि शहर के ज्यादातर रिटेल और थोक दवा व्यापारी हड़ताल के दिन अपनी दुकानें बंद रखेंगे। लेकिन अस्पतालों में चलने वाले मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे ताकि भर्ती मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं पर कोई असर न पड़े।

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ के अनुसार, ऑनलाइन दवा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए अभी तक ऐसा मजबूत सिस्टम नहीं बना जिसके तहत दवाओं की गुणवत्ता और सप्लाई की सही निगरानी की जा सके। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नकली, एक्सपायरी या गलत दवाएं मरीजों तक पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के भी दवाएं सीधे लोगों को मिल रही हैं, जो गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इसी मुद्दे पर देशभर में दवा व्यापारी विरोध कर रहे हैं। भोपाल में भी सोमवार शाम से कई मेडिकल स्टोर्स पर लोगों की भीड़ देखी गई, खासकर बीपी, शुगर और हार्ट के मरीज जरूरी दवाओं का स्टॉक करने के लिए आए थे।

दवा व्यापारियों की मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर कड़े नियंत्रण लगाए जाएं और भारी डिस्काउंट देकर बाजार को प्रभावित कर रही बड़ी कंपनियों पर रोक लगे। उनका कहना है कि छोटे मेडिकल स्टोर लगातार दबाव में हैं। वहीं, आम लोगों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि एक दिन की इस हड़ताल से रोजाना दवा लेने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे 20 मई से पहले अपनी जरूरी दवाएं खरीद लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कोई विशेष एडवाइजरी नहीं जारी की है, लेकिन हालात को देखते हुए मरीजों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6a0c39665cee2/article-53788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.