शिवपुरी में 7 करोड़ का घोटाला, PWD के रिटायर्ड अफसरों समेत 15 पर FIR

Shivpuri,MP

शिवपुरी जिले में पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर किया घोटाला. ऑडिट के दौरान घोटाले के परतें खुली.

शिवपुरी कलेक्टर के आदेश पर पीडब्ल्यूडी में हुए 7 करोड़ रुपये के घोटाले में 15 अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इनमें 4 सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री, 01 वर्तमान में कार्यरत कार्यपालन यंत्री, 3 संभागीय लेखा अधिकारी, दो सहायक ग्रेड कर्मचारियों के अलावा 5 आउटसोर्स कर्मचारी हैं. इनके खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मध्यप्रदेश ऑडिट डिपार्टमेंट की जांच में खुलासा

बता दें कि मध्यप्रदेश ऑडिट डिपार्टमेंट की जांच में इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश हुआ. मामले के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव ने गैगमैनों के नाम पर करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए. इसी प्रकार आउटसोर्स कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव, शाहरुख खान, नसीम खान और धूलजी एवं सरिता देवी द्वारा भी राशि का गबन किया गया. घोटाले की कुल रकम करीब 7 करोड़ रुपये है. इस मामले में आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल ने शिवपुरी एसपी व कलेक्टर को 25 मार्च को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था.

कलेक्टर ने कराई जांच तो खुली घोटाले की परतें

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर अनुपम शर्मा को भेजा. पूरा रिकार्ड जब्त कर चेक करने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपी गई. इसके बाद वरिष्ठ कोषालय अधिकारी छवि जैन विरमानी द्वारा कोतवाली थाने में एफआइआर के लिए आवेदन दिया गया. पुलिस ने सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा, जीबी मिश्रा, बीएस गुर्जर, हरिओम अग्रवाल व कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर की.

किस आरोपी की क्या भूमिका रही

मामले के अनुसार जिम्मेदार अधिकारियों पर लॉगइन व पासवर्ड अनधिकृत व्यक्ति को सौंपने का आरोप है. संभागीय लेखा अधिकारी एचके मीना, संजय शर्मा, वैभव गुप्ता पर भी दायित्वों के निर्वाहन नहीं करने का आरोप है. सहायक ग्रेड-3 दयाराम शिवहरे पर आइएफएमआइएस क्रियेटर के दायित्वों का पालन नहीं करने और अनधिकृत व्यक्ति को लॉगइन पासवर्ड देने का आरोप है. सहायक ग्रेड-3 प्रेमनारायण नामदेव पर फ्रॉड भुगतान के मुख्य आरोपी गौरव श्रीवास्तव से अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कराने का आरोप है. आउटसोर्स कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव पर शासकीय राशि अपने और अन्य 4 खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है.

इन लोगों पर साठगांठ कर गबन का आरोप

आउटसोर्स कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव, शाहरुख खान, नसीम खान, धूलजी एवं सरिता देवी ने राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने के बाद इसका उपयोग भी किया. वहीं, कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है "कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल ने 7 करोड़ के गबन के मामले में जिस एसओपी (स्टैंड ऑफ प्रोसिस) के पालन के निर्देश कलेक्टर शिवपुरी को दिए, उसी के अनुसार कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में अभी धाराओं का और इजाफा होगा. यदि भुगतान डिजिटल होना पाया गया तो आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ेंगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में 7 करोड़ का घोटाला, PWD के रिटायर्ड अफसरों समेत 15 पर FIR

Shivpuri,MP

शिवपुरी कलेक्टर के आदेश पर पीडब्ल्यूडी में हुए 7 करोड़ रुपये के घोटाले में 15 अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इनमें 4 सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री, 01 वर्तमान में कार्यरत कार्यपालन यंत्री, 3 संभागीय लेखा अधिकारी, दो सहायक ग्रेड कर्मचारियों के अलावा 5 आउटसोर्स कर्मचारी हैं. इनके खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मध्यप्रदेश ऑडिट डिपार्टमेंट की जांच में खुलासा

बता दें कि मध्यप्रदेश ऑडिट डिपार्टमेंट की जांच में इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश हुआ. मामले के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव ने गैगमैनों के नाम पर करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए. इसी प्रकार आउटसोर्स कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव, शाहरुख खान, नसीम खान और धूलजी एवं सरिता देवी द्वारा भी राशि का गबन किया गया. घोटाले की कुल रकम करीब 7 करोड़ रुपये है. इस मामले में आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल ने शिवपुरी एसपी व कलेक्टर को 25 मार्च को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था.

कलेक्टर ने कराई जांच तो खुली घोटाले की परतें

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर अनुपम शर्मा को भेजा. पूरा रिकार्ड जब्त कर चेक करने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपी गई. इसके बाद वरिष्ठ कोषालय अधिकारी छवि जैन विरमानी द्वारा कोतवाली थाने में एफआइआर के लिए आवेदन दिया गया. पुलिस ने सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा, जीबी मिश्रा, बीएस गुर्जर, हरिओम अग्रवाल व कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर की.

किस आरोपी की क्या भूमिका रही

मामले के अनुसार जिम्मेदार अधिकारियों पर लॉगइन व पासवर्ड अनधिकृत व्यक्ति को सौंपने का आरोप है. संभागीय लेखा अधिकारी एचके मीना, संजय शर्मा, वैभव गुप्ता पर भी दायित्वों के निर्वाहन नहीं करने का आरोप है. सहायक ग्रेड-3 दयाराम शिवहरे पर आइएफएमआइएस क्रियेटर के दायित्वों का पालन नहीं करने और अनधिकृत व्यक्ति को लॉगइन पासवर्ड देने का आरोप है. सहायक ग्रेड-3 प्रेमनारायण नामदेव पर फ्रॉड भुगतान के मुख्य आरोपी गौरव श्रीवास्तव से अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कराने का आरोप है. आउटसोर्स कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव पर शासकीय राशि अपने और अन्य 4 खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है.

इन लोगों पर साठगांठ कर गबन का आरोप

आउटसोर्स कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव, शाहरुख खान, नसीम खान, धूलजी एवं सरिता देवी ने राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने के बाद इसका उपयोग भी किया. वहीं, कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है "कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल ने 7 करोड़ के गबन के मामले में जिस एसओपी (स्टैंड ऑफ प्रोसिस) के पालन के निर्देश कलेक्टर शिवपुरी को दिए, उसी के अनुसार कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में अभी धाराओं का और इजाफा होगा. यदि भुगतान डिजिटल होना पाया गया तो आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ेंगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/7-crore-scam-in-shivpuri-fir-on-15-including-retired/article-15652

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.