सीधी में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग समेत 7 बकरियों की मौत

Sidhi, MP

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम चोभरा में अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में उनकी सात बकरियां भी मौके पर ही दम तोड़ गईं।

 चरवाही के दौरान गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय बैजनाथ यादव दोपहर करीब 1 बजे अपने मवेशियों को चराने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली सीधे बैजनाथ और उनकी बकरियों पर गिरी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग के आंकड़े

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सीधी जिले में 14 से 20 अगस्त के बीच महज 0.82 इंच बारिश दर्ज हुई है। केवल 14 अगस्त को 0.11 इंच और 20 अगस्त को 0.71 इंच वर्षा हुई। अन्य दिनों में बारिश नहीं हुई।

किसानों की चिंता बढ़ी

कम बारिश का सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ रहा है। धान और सोयाबीन की फसलें सूखने लगी हैं। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक सिंचाई और जल निकासी की व्यवस्था करें, ताकि फसलें बचाई जा सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग समेत 7 बकरियों की मौत

Sidhi, MP

 चरवाही के दौरान गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय बैजनाथ यादव दोपहर करीब 1 बजे अपने मवेशियों को चराने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली सीधे बैजनाथ और उनकी बकरियों पर गिरी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग के आंकड़े

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सीधी जिले में 14 से 20 अगस्त के बीच महज 0.82 इंच बारिश दर्ज हुई है। केवल 14 अगस्त को 0.11 इंच और 20 अगस्त को 0.71 इंच वर्षा हुई। अन्य दिनों में बारिश नहीं हुई।

किसानों की चिंता बढ़ी

कम बारिश का सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ रहा है। धान और सोयाबीन की फसलें सूखने लगी हैं। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक सिंचाई और जल निकासी की व्यवस्था करें, ताकि फसलें बचाई जा सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/7-goats-including-elderly-death-due-to-lightning-in-sidhi/article-31155

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.