सीधी में ट्रक और तूफान वाहन की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 14 घायल, मैहर जा रहा था परिवार

Sidhi, MP

सीधी में ट्रक और तूफान वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में 7 लोगों की मौत, 14 लोग घायल.

मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक ने तूफान वाहन को टक्कर मार दी. हादसे में तूफान वाहन सात लोगों की मौत हो गई. जबकि 14 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के अस्पताल रेफर कर दिया.

ट्रक की तूफान वाहन से सीधे भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, सीधी के रहने वाले एक परिवार के लगभग 22 लोग मुंडन कराने के लिए मैहर स्थित शारदा माता के मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान उपनी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की तूफान वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तूफान वाहन के परख्च्चे उड़ गए. हादसे में तूफान वाहन सवार 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

डीएसपी गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''सीधी का रहने वाला परिवार बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहा था. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रात 2.30 बजे ट्रक की तूफान वाहन से आमने सामने भिंडत हो गई. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए. घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है.''

(खबर अपडेट हो रही है)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में ट्रक और तूफान वाहन की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 14 घायल, मैहर जा रहा था परिवार

Sidhi, MP

मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक ने तूफान वाहन को टक्कर मार दी. हादसे में तूफान वाहन सात लोगों की मौत हो गई. जबकि 14 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के अस्पताल रेफर कर दिया.

ट्रक की तूफान वाहन से सीधे भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, सीधी के रहने वाले एक परिवार के लगभग 22 लोग मुंडन कराने के लिए मैहर स्थित शारदा माता के मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान उपनी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की तूफान वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तूफान वाहन के परख्च्चे उड़ गए. हादसे में तूफान वाहन सवार 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

डीएसपी गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''सीधी का रहने वाला परिवार बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहा था. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रात 2.30 बजे ट्रक की तूफान वाहन से आमने सामने भिंडत हो गई. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए. घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है.''

(खबर अपडेट हो रही है)

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/7-people-killed-in-14-injured-maihar-in-sidhi/article-13347

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.