- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लोग लापता, रेस्क्यू जारी
शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लोग लापता, रेस्क्यू जारी
Shivpuri,MP
शिवपुरी के माता टीला डैम में मंगलवार को नाव पलटने से 7 लोग लापता हो गए.गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है.
जिले के पिछोर विधानसभा के खनियाधाना थाना क्षेत्र में स्थित माता टीला डैम में मंगलवार को नाव पलटने से सात लोग लापता होने की सूचना है. नाव पलटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बता दें नाव में 15 यात्री सवार थे. गोताखोरों की मदद से आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. रेस्क्यू टीम मौके पर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को तलाशने की मुहिम में जुटी है.
ठाकुर बाबा मंदिर से पूजा कर लौट रहे यात्रियों से भरी नाव पानी में डूबी
जानकारी के मुताबिक माताटीला डैम में मौजूद एक टापू पर ठाकुर बाबा का मंदिर बना है. लोग रंग पंचमी पर यहां पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं. इसी दौरान और रंग पंचमी पर ठाकुर बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक नाव पानी में डूब गई.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार सात लोग लापता हैं. लापता लोगों में महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं. स्थानीय गांव वालों ने आठ लोगों को तैर कर बचाया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर खनियांधाना पुलिस सहित SDOP, SDM, जनपद CEO, तहसीलदार खनियांधाना व पिछोर पुलिस की टीम मौजूद है.

ये हैं 7 लोग लापता
- शारदा लोधी (55)
- कुमकुम लोधी (15)
- लीला लोधी (40)
- चायना लोधी (14)
- कान्हा लोधी (07)
- रामदेवी लोधी (35)
- शिवा लोधी (08)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए