- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिवनी में 72 किलो गोमांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
सिवनी में 72 किलो गोमांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Seoni, MP
जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोमांस तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। गुधना गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 72 किलो गोमांस और एक कुल्हाड़ी जब्त की गई है।
पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई
धनोरा थाना प्रभारी मनीष कुमार बंसोड़ ने बताया कि देर रात अवैध मांस कारोबार की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक शिमला प्रसाद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने गुधना गांव में छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कविलाल (30), रूपलाल (34) और सवितलाल (24) के रूप में हुई है। तीनों गुधना गांव के निवासी हैं। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 5, 9 और भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम रही शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ के साथ एएसआई मानसिंह मरावी, आरक्षक रुपसिंह मरावी, सैनिक समन सिंह उइके, आरक्षक देवेश चौधरी, संजय भलावी और भास्कर सरवैया शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मांस कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए