एमपी के 75 छात्रों को दोबारा मिलेगा NEET-UG का मौका: इंदौर हाईकोर्ट का NTA को आदेश

Indore, MP

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने NEET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों से प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को निर्देश दिया है कि वह इंदौर और उज्जैन के 75 छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करे और जल्द से जल्द उनका परिणाम भी घोषित किया जाए।

बिजली कटौती से प्रभावित हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि 4 मई को हुई NEET-UG परीक्षा के दौरान इंदौर और उज्जैन के कई परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल हो गई थी। इससे परीक्षा देने वाले छात्रों को कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ा।

छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर यह बताया कि पावर कट के कारण कंप्यूटर स्क्रीन बंद हो गईं, जनरेटर की व्यवस्था न होने से कमरे में अंधेरा हो गया और इससे उनका प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

जज ने कोर्ट में खुद देखी परीक्षा की स्थिति

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जज ने अनोखी पहल करते हुए कोर्टरूम की लाइट बंद कर परीक्षा पेपर पढ़ा ताकि छात्रों के उस वास्तविक अनुभव को महसूस कर सकें, जिसमें उन्होंने परीक्षा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह तकनीकी त्रुटि छात्रों की नहीं थी, इसलिए उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलना चाहिए।

NTA ने दी दलील, छात्रों ने किया खंडन

NTA की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पावर बैकअप की व्यवस्था थी। लेकिन छात्रों के वकील मृदुल भटनागर ने कोर्ट को बताया कि कई केंद्रों पर जनरेटर मौजूद नहीं थे, और यह बात खुद NTA के पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में दर्ज है।

रैंकिंग सिर्फ दोबारा परीक्षा के आधार पर होगी

कोर्ट ने साफ किया कि दोबारा परीक्षा सिर्फ उन छात्रों के लिए होगी जिन्होंने 3 जून से पहले याचिका दायर की थी, और उनकी रैंकिंग केवल उसी परीक्षा के अंक के आधार पर तय की जाएगी।

2000 से ज्यादा छात्र हुए थे प्रभावित

इस परीक्षा में खराब मौसम और बिजली संकट के चलते करीब 2000 छात्रों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। अब तक 85 छात्रों ने याचिकाएं दायर की हैं। हालांकि फिलहाल दोबारा परीक्षा का लाभ केवल 75 याचिकाकर्ताओं को मिलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एमपी के 75 छात्रों को दोबारा मिलेगा NEET-UG का मौका: इंदौर हाईकोर्ट का NTA को आदेश

Indore, MP

बिजली कटौती से प्रभावित हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि 4 मई को हुई NEET-UG परीक्षा के दौरान इंदौर और उज्जैन के कई परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल हो गई थी। इससे परीक्षा देने वाले छात्रों को कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ा।

छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर यह बताया कि पावर कट के कारण कंप्यूटर स्क्रीन बंद हो गईं, जनरेटर की व्यवस्था न होने से कमरे में अंधेरा हो गया और इससे उनका प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

जज ने कोर्ट में खुद देखी परीक्षा की स्थिति

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जज ने अनोखी पहल करते हुए कोर्टरूम की लाइट बंद कर परीक्षा पेपर पढ़ा ताकि छात्रों के उस वास्तविक अनुभव को महसूस कर सकें, जिसमें उन्होंने परीक्षा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह तकनीकी त्रुटि छात्रों की नहीं थी, इसलिए उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलना चाहिए।

NTA ने दी दलील, छात्रों ने किया खंडन

NTA की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पावर बैकअप की व्यवस्था थी। लेकिन छात्रों के वकील मृदुल भटनागर ने कोर्ट को बताया कि कई केंद्रों पर जनरेटर मौजूद नहीं थे, और यह बात खुद NTA के पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में दर्ज है।

रैंकिंग सिर्फ दोबारा परीक्षा के आधार पर होगी

कोर्ट ने साफ किया कि दोबारा परीक्षा सिर्फ उन छात्रों के लिए होगी जिन्होंने 3 जून से पहले याचिका दायर की थी, और उनकी रैंकिंग केवल उसी परीक्षा के अंक के आधार पर तय की जाएगी।

2000 से ज्यादा छात्र हुए थे प्रभावित

इस परीक्षा में खराब मौसम और बिजली संकट के चलते करीब 2000 छात्रों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। अब तक 85 छात्रों ने याचिकाएं दायर की हैं। हालांकि फिलहाल दोबारा परीक्षा का लाभ केवल 75 याचिकाकर्ताओं को मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/75-students-of-mp-will-get-neet-og-opportunity-to-order/article-26079

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.