एमपी में 7900 छात्रों को मिल गई ई-स्कूटी, सीएम के हाथों मिली चाभी

BHOPAL, MP

एमपी में 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी मिल गई है। सीएम मोहन यादव ने भोपाल में छात्रों को स्कूटी वितरित किया है। पूरे प्रदेश में 7900 छात्रों को स्कूटी दी गई है। यह शिक्षा विभाग की योजना है। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें मोटिवेट किया है।

मध्य प्रदेश के टॉपर छात्रों को मेगा गिफ्ट मिल गया है। लंबे इंतजार के बाद एमपी के छात्रों को स्कूटी मिल गई है। इस दौरान छात्रों के चेहरे खिल गए हैं। पूरे प्रदेश में करीब 7900 छात्रों को स्कूटी दी गई है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमें भारत को महान देश बनाना है। हमारे प्रतिभावान छात्रों को इस बात पर भी विचार करना चाहिए। हमें केवल अपने तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि पूरे देश के विकास में भूमिका अदा करनी है।

छात्रों को सीएम ने संबोधित भी किया

दरअसल, 5 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित स्कूटी-वितरण कार्यक्रम किया था। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने छात्रों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का उदाहरण दिया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को जीवन के मंत्र दिए। उन्होंने छात्रों को शिक्षक, किसान, नेता, और उद्योगपति बनने के लिए भी प्रेरित किया।

वहीं, कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, वैसे ही छात्रों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया है। इस दौरान सीएम ने छात्रों से बात की है। उन्होंने छात्रों से पूछा कि वे जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में किसी ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है, किसी ने कहा कि वह साइंटिस्ट बनना चाहता है, किसी ने कहा कि वह फॉरेन सर्विस में जाना चाहता है।

नैतिकता विकास के रास्ते खोलती है

सीएम ने छात्रों को रावण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रावण के पास सुख-सुविधाओं के लिए सबकुछ था। लेकिन, उसमें नैतिकता की कमी थी। इस वजह से उसका अंत भी हुआ। हमारे अंदर योग्यता तो होनी ही चाहिए लेकिन नैतिकता भी जरूरी है। नैतिकता ही वह माध्यम है जो हमें जीवन मे ऊंचाई की ओर ले जाता है। प्रतिभावान छात्रों को चाहिए कि वे समाज-राज्य और देश के विकास का भी विचार करके चलें।

इतने छात्रों को मिलीं स्कूटी

गौरतलब है कि बुधवार को सीएम ने 7900 छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की। ये वो छात्र थे, जिन्होंने एमपी बोर्ड के शैक्षणिक-सत्र की 12वीं की परीक्षाओं में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए। स्कूटी देने की यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग संचालित करता है। वह परीक्षा के बाद पूरे प्रदेश से इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स के आंकड़े जुटाकर उनका चयन करता है। इससे पहले भी हजारों छात्रों को सरकार स्कूटी दे चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में 7900 छात्रों को मिल गई ई-स्कूटी, सीएम के हाथों मिली चाभी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के टॉपर छात्रों को मेगा गिफ्ट मिल गया है। लंबे इंतजार के बाद एमपी के छात्रों को स्कूटी मिल गई है। इस दौरान छात्रों के चेहरे खिल गए हैं। पूरे प्रदेश में करीब 7900 छात्रों को स्कूटी दी गई है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमें भारत को महान देश बनाना है। हमारे प्रतिभावान छात्रों को इस बात पर भी विचार करना चाहिए। हमें केवल अपने तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि पूरे देश के विकास में भूमिका अदा करनी है।

छात्रों को सीएम ने संबोधित भी किया

दरअसल, 5 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित स्कूटी-वितरण कार्यक्रम किया था। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने छात्रों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का उदाहरण दिया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को जीवन के मंत्र दिए। उन्होंने छात्रों को शिक्षक, किसान, नेता, और उद्योगपति बनने के लिए भी प्रेरित किया।

वहीं, कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, वैसे ही छात्रों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया है। इस दौरान सीएम ने छात्रों से बात की है। उन्होंने छात्रों से पूछा कि वे जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में किसी ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है, किसी ने कहा कि वह साइंटिस्ट बनना चाहता है, किसी ने कहा कि वह फॉरेन सर्विस में जाना चाहता है।

नैतिकता विकास के रास्ते खोलती है

सीएम ने छात्रों को रावण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रावण के पास सुख-सुविधाओं के लिए सबकुछ था। लेकिन, उसमें नैतिकता की कमी थी। इस वजह से उसका अंत भी हुआ। हमारे अंदर योग्यता तो होनी ही चाहिए लेकिन नैतिकता भी जरूरी है। नैतिकता ही वह माध्यम है जो हमें जीवन मे ऊंचाई की ओर ले जाता है। प्रतिभावान छात्रों को चाहिए कि वे समाज-राज्य और देश के विकास का भी विचार करके चलें।

इतने छात्रों को मिलीं स्कूटी

गौरतलब है कि बुधवार को सीएम ने 7900 छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की। ये वो छात्र थे, जिन्होंने एमपी बोर्ड के शैक्षणिक-सत्र की 12वीं की परीक्षाओं में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए। स्कूटी देने की यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग संचालित करता है। वह परीक्षा के बाद पूरे प्रदेश से इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स के आंकड़े जुटाकर उनका चयन करता है। इससे पहले भी हजारों छात्रों को सरकार स्कूटी दे चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/7900-students-got-e-scooty-in-mp/article-9546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.