शिवपुरी में बिजली गिरने से हादसा: करंट लगने से 8 भैंसों की मौत, 22 की जान ग्रामीणों की सूझबूझ से बची

Sheopur, MP

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सुरवाया थाना क्षेत्र के बिछी गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बिजली का तार टूटकर खेत में बने पशुबाड़े पर जा गिरा। बाड़े में उस वक्त करीब 30 भैंसें मौजूद थीं। करंट की चपेट में आने से 8 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 भैंसों की जान ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से बचा ली गई।

आकाशीय बिजली से टूटा तार, बाड़े में फैला करंट

यह हादसा सुबह 6 से 7 बजे के बीच का है, जब किसान मोहन सिंह गुर्जर के बाड़े में हल्की बारिश के बीच अचानक बिजली गिरी। बिजली गिरने से ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज तार टूटकर सीधे पशुबाड़े पर जा गिरा। कुछ ही पलों में पूरे बाड़े में करंट फैल गया और 8 भैंसें मौके पर ही दम तोड़ बैठीं।

ग्रामीणों ने समय रहते बिजली सप्लाई करवाई बंद

गांव के लोगों ने जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, बिना समय गंवाए बिजली विभाग को सूचना दी और तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इससे बाड़े में मौजूद अन्य भैंसों को करंट से बचाया जा सका। ग्रामीणों की इस सूझबूझ से 22 भैंसों की जान बच गई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

किसान को हुआ लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग

इस हादसे में पीड़ित किसान मोहन सिंह गुर्जर को लगभग 4 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है। बिजली विभाग व राजस्व अमले को घटना की जानकारी दे दी गई है और मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रशासन ने कहा- रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके आधार पर पीड़ित किसान को राजस्व विभाग की योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में बिजली गिरने से हादसा: करंट लगने से 8 भैंसों की मौत, 22 की जान ग्रामीणों की सूझबूझ से बची

Sheopur, MP

आकाशीय बिजली से टूटा तार, बाड़े में फैला करंट

यह हादसा सुबह 6 से 7 बजे के बीच का है, जब किसान मोहन सिंह गुर्जर के बाड़े में हल्की बारिश के बीच अचानक बिजली गिरी। बिजली गिरने से ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज तार टूटकर सीधे पशुबाड़े पर जा गिरा। कुछ ही पलों में पूरे बाड़े में करंट फैल गया और 8 भैंसें मौके पर ही दम तोड़ बैठीं।

ग्रामीणों ने समय रहते बिजली सप्लाई करवाई बंद

गांव के लोगों ने जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, बिना समय गंवाए बिजली विभाग को सूचना दी और तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इससे बाड़े में मौजूद अन्य भैंसों को करंट से बचाया जा सका। ग्रामीणों की इस सूझबूझ से 22 भैंसों की जान बच गई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

किसान को हुआ लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग

इस हादसे में पीड़ित किसान मोहन सिंह गुर्जर को लगभग 4 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है। बिजली विभाग व राजस्व अमले को घटना की जानकारी दे दी गई है और मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रशासन ने कहा- रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके आधार पर पीड़ित किसान को राजस्व विभाग की योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/8-buffaloes-died-due-to-accident-due-to-lightning-due/article-25711

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.