जबलपुर से भागे 8 बाल अपराधी, गंभीर अपराधों में काट रहे थे सजा, गार्ड पर किया हमला

JABALPUR, MP

जबलपुर के बाल संप्रेषण गृह (जुवेनाइल होम) से आठ बाल अपराधी भाग गए हैं. सभी की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है.

शहर के बाल संप्रेषण गृह से आठ बाल अपराधी भागने का मामला सामने आया है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बाल अपराधियों ने बाल संप्रेषण गृह के गार्ड को घायल किया और उसके बाद यहां से भाग निकले. यह सभी गंभीर अपराधों में शामिल थे लेकिन उम्र कम होने की वजह से जुवेनाइल होम यानी बाल सुधार गृह में लाए गए थे. वहीं, जबलपुर पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा.

जबलपुर से कैसे भागे बाल अपराधी?

दरअसल, जबलपुर के गोकलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में सोमवार रात सभी बच्चों ने खाना खाया और सोने चले गए. इनमें से आठ बच्चे सोने नहीं गए और गार्ड से गेट की चाबी मांगने लगे. जब गार्ड ने गेट की चाबी नहीं दी तो उसके सिर पर पास में ही रखा एक वजनदार ताला मार दिया, इससे गार्ड बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद बाल अपराधी संप्रेषण गृह का ताला खोलकर वहां से भाग निकले. जुवेनाइल होम के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि यह घटना देर रात 1:30 बजे की है.

मौके पर पहुंचे रांझी पुलिस

घायल अवस्था में जुवेनाइल होम के गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना रांझी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बल बाल संप्रेषण गृह पहुंचा और बाकी थानों को सूचना दी. गार्ड ने बताया कि जो लड़के भागे हैं उनकी उम्र 17 से 18 साल के बीच है और यह सभी दूसरी बार बाल संप्रेषण गृह में सजा काट रहे थे. इन सभी पर अवैध हथियार रखकर घूमने का मामला दर्ज था.

एक आरोपी ने कुछ देर पहले किया था कॉल

गार्ड ने पुलिस को बताया कि फरार हुए आरोपियों में से एक ने कुछ देर पहले अपने पिता को फोन किया था और कार की कुछ बात की थी. पुलिस ने भी ऐसी संभावना जताई है कि आरोपी किसी वाहन से फरार हुए हैं. इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, '' यह लड़के कहां भाग सकते हैं उन सभी स्थान पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर से भागे 8 बाल अपराधी, गंभीर अपराधों में काट रहे थे सजा, गार्ड पर किया हमला

JABALPUR, MP

शहर के बाल संप्रेषण गृह से आठ बाल अपराधी भागने का मामला सामने आया है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बाल अपराधियों ने बाल संप्रेषण गृह के गार्ड को घायल किया और उसके बाद यहां से भाग निकले. यह सभी गंभीर अपराधों में शामिल थे लेकिन उम्र कम होने की वजह से जुवेनाइल होम यानी बाल सुधार गृह में लाए गए थे. वहीं, जबलपुर पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा.

जबलपुर से कैसे भागे बाल अपराधी?

दरअसल, जबलपुर के गोकलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में सोमवार रात सभी बच्चों ने खाना खाया और सोने चले गए. इनमें से आठ बच्चे सोने नहीं गए और गार्ड से गेट की चाबी मांगने लगे. जब गार्ड ने गेट की चाबी नहीं दी तो उसके सिर पर पास में ही रखा एक वजनदार ताला मार दिया, इससे गार्ड बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद बाल अपराधी संप्रेषण गृह का ताला खोलकर वहां से भाग निकले. जुवेनाइल होम के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि यह घटना देर रात 1:30 बजे की है.

मौके पर पहुंचे रांझी पुलिस

घायल अवस्था में जुवेनाइल होम के गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना रांझी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बल बाल संप्रेषण गृह पहुंचा और बाकी थानों को सूचना दी. गार्ड ने बताया कि जो लड़के भागे हैं उनकी उम्र 17 से 18 साल के बीच है और यह सभी दूसरी बार बाल संप्रेषण गृह में सजा काट रहे थे. इन सभी पर अवैध हथियार रखकर घूमने का मामला दर्ज था.

एक आरोपी ने कुछ देर पहले किया था कॉल

गार्ड ने पुलिस को बताया कि फरार हुए आरोपियों में से एक ने कुछ देर पहले अपने पिता को फोन किया था और कार की कुछ बात की थी. पुलिस ने भी ऐसी संभावना जताई है कि आरोपी किसी वाहन से फरार हुए हैं. इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, '' यह लड़के कहां भाग सकते हैं उन सभी स्थान पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/8-child-criminals-who-ran-away-from-jabalpur-were-cutting/article-9459

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.