8 महीने की गर्भवती महिला ने खुद को जिंदा जलाया, मौत:

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंद्रपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय अनुप्रिया सिंह नाम की महिला, जो आठ महीने की गर्भवती थी, ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड से पहले उसने रात 8 बजे अपने पिता रमेश सिंह से फोन पर आखिरी बार बात की थी और कहा था, "पापा, अब और नहीं सहा जाता... दीपक और उसके घरवालों ने जीना मुश्किल कर दिया है।"

महिला के पति दीपक सिंह ने रात ढाई बजे ससुर को कॉल कर सूचना दी। जब परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी का जला हुआ शव सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लव मैरिज के बाद शुरू हुआ अत्याचार

जबलपुर निवासी अनुप्रिया ने करीब डेढ़ साल पहले दीपक सिंह से प्रेम विवाह किया था। पिता रमेश सिंह ने बताया कि यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी, लेकिन बेटी की खुशी के लिए उसे स्वीकार कर लिया गया। शादी में सभी जरूरी दान-दहेज भी दिया गया था।

दहेज से असंतुष्ट, मायके से रुपये मांगने का दबाव

रमेश सिंह के अनुसार, दामाद दीपक शादी के बाद से ही मायके से व्यापार के लिए पैसे लाने का दबाव बनाता था। अनुप्रिया को अक्सर ताने दिए जाते थे। दीपक शराब का आदी था और नशे में धुत होकर मारपीट करता था। ये सब बातें बेटी अक्सर कॉल पर बताती थी।

गर्भवती होने पर भी नहीं मिला सम्मान या देखभाल

रमेश ने बताया कि कई बार उन्होंने बेटी से मायके लौट आने को कहा, लेकिन वह हर हाल में अपना घर बचाना चाहती थी। आठ महीने की गर्भावस्था में भी उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही थीं। इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली।

पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पति व ससुरालवालों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

8 महीने की गर्भवती महिला ने खुद को जिंदा जलाया, मौत:

Bhopal, MP

सुसाइड से पहले उसने रात 8 बजे अपने पिता रमेश सिंह से फोन पर आखिरी बार बात की थी और कहा था, "पापा, अब और नहीं सहा जाता... दीपक और उसके घरवालों ने जीना मुश्किल कर दिया है।"

महिला के पति दीपक सिंह ने रात ढाई बजे ससुर को कॉल कर सूचना दी। जब परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी का जला हुआ शव सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लव मैरिज के बाद शुरू हुआ अत्याचार

जबलपुर निवासी अनुप्रिया ने करीब डेढ़ साल पहले दीपक सिंह से प्रेम विवाह किया था। पिता रमेश सिंह ने बताया कि यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी, लेकिन बेटी की खुशी के लिए उसे स्वीकार कर लिया गया। शादी में सभी जरूरी दान-दहेज भी दिया गया था।

दहेज से असंतुष्ट, मायके से रुपये मांगने का दबाव

रमेश सिंह के अनुसार, दामाद दीपक शादी के बाद से ही मायके से व्यापार के लिए पैसे लाने का दबाव बनाता था। अनुप्रिया को अक्सर ताने दिए जाते थे। दीपक शराब का आदी था और नशे में धुत होकर मारपीट करता था। ये सब बातें बेटी अक्सर कॉल पर बताती थी।

गर्भवती होने पर भी नहीं मिला सम्मान या देखभाल

रमेश ने बताया कि कई बार उन्होंने बेटी से मायके लौट आने को कहा, लेकिन वह हर हाल में अपना घर बचाना चाहती थी। आठ महीने की गर्भावस्था में भी उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही थीं। इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली।

पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पति व ससुरालवालों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/8-month-old-pregnant-woman-burnt-herself-alive/article-28217

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.