खंडवा में कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोग जहरीली गैस के शिकार, सभी की मौत

Khandawa, MP

खंडवा में गणगौर माता विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा. कुएं की सफाई करते समय जहरीली गैस रिसने से 8 लोगों की मौत.

खंडवा में गणगौर माता विसर्जन करने के लिए कुएं की सफाई का काम चल रहा था कि इसी दौरान बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. गुरुवार को कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने से 8 लोग डूब गए. शाम को 8.30 बजे तक सभी 8 लोगों के शव कुएं से निकाले गए. मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

खंडवा के पास कोंडावत गांव का मामला

ये हादसा खंडवा के पास छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम कोंडावत का है. यहां गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए दो लोग नीचे उतरे. दोनों का वहीं दम घुट गया. उन्हें बचाने के लिए एक के बाद एक 6 लोग कुएं में उतर गए. इस तरह से 8 लोग कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आ गए. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गए. घटना की जानकारी लगते ही छैगांवामाखन और पंधाना थाने से पुलिस टीम एसडीईआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंची.

Khandwa 8 died poisonous gas
खंडवा में कुएं में हुई मौतों के बाद रेस्क्यू जारी 
 
जहरीली गैस के कारण रेस्क्यू में आईं मुश्किलें

कुएं में जहरीली गैस होने से बचाव कार्य में ज्यादा परेशानी आई. ऑक्सीजन मास्क पहनकर कुएं में उतरे एसडीईआरएफ कर्मियों ने पहले 4 लोगों के शव निकाले. इसके बाद शेष 4 शव निकाले गए. बता दें कि यहां कुनबी पटेल समाज की माता का विसर्जन होता है. गुरुवार को विसर्जन से पहले हर बार की तरह सफाई करने लोग कुएं में उतरे. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे.

Khandwa 8 died poisonous gas
कुएं में जहरीली गैस के बाद हादसा, 8 लोगों की मौत 
 
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को किया अलर्ट

घटना के बारे में पता चलते ही मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया था. यहां इमरजेंसी वार्ड में मोघट पुलिस का पहरा रहा. प्रयास ये था कि रेस्क्यू कर लाने वाले लोगों को उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इधर कुएं से निकाले गए सभी शवों को जिला अस्पताल लाया गया. यहां ग्रामीणों की भारी भीड़ रही. इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया "कुएं में जहरीली गैस की फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई. लेकिन आठों लोगों की मौत हो गई."

    घटना पर सीएम ने जताया दुख

    घटना पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पर लिखा कि "खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए. कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी 8 व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

    खंडवा में कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोग जहरीली गैस के शिकार, सभी की मौत

    Khandawa, MP

    खंडवा में गणगौर माता विसर्जन करने के लिए कुएं की सफाई का काम चल रहा था कि इसी दौरान बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. गुरुवार को कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने से 8 लोग डूब गए. शाम को 8.30 बजे तक सभी 8 लोगों के शव कुएं से निकाले गए. मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

    खंडवा के पास कोंडावत गांव का मामला

    ये हादसा खंडवा के पास छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम कोंडावत का है. यहां गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए दो लोग नीचे उतरे. दोनों का वहीं दम घुट गया. उन्हें बचाने के लिए एक के बाद एक 6 लोग कुएं में उतर गए. इस तरह से 8 लोग कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आ गए. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गए. घटना की जानकारी लगते ही छैगांवामाखन और पंधाना थाने से पुलिस टीम एसडीईआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंची.

    Khandwa 8 died poisonous gas
    खंडवा में कुएं में हुई मौतों के बाद रेस्क्यू जारी 
     
    जहरीली गैस के कारण रेस्क्यू में आईं मुश्किलें

    कुएं में जहरीली गैस होने से बचाव कार्य में ज्यादा परेशानी आई. ऑक्सीजन मास्क पहनकर कुएं में उतरे एसडीईआरएफ कर्मियों ने पहले 4 लोगों के शव निकाले. इसके बाद शेष 4 शव निकाले गए. बता दें कि यहां कुनबी पटेल समाज की माता का विसर्जन होता है. गुरुवार को विसर्जन से पहले हर बार की तरह सफाई करने लोग कुएं में उतरे. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे.

    Khandwa 8 died poisonous gas
    कुएं में जहरीली गैस के बाद हादसा, 8 लोगों की मौत 
     
    मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को किया अलर्ट

    घटना के बारे में पता चलते ही मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया था. यहां इमरजेंसी वार्ड में मोघट पुलिस का पहरा रहा. प्रयास ये था कि रेस्क्यू कर लाने वाले लोगों को उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इधर कुएं से निकाले गए सभी शवों को जिला अस्पताल लाया गया. यहां ग्रामीणों की भारी भीड़ रही. इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया "कुएं में जहरीली गैस की फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई. लेकिन आठों लोगों की मौत हो गई."

      घटना पर सीएम ने जताया दुख

      घटना पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पर लिखा कि "खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के लिए उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए. कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी 8 व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/8-people-died-of-poisonous-gas-in-khandwa-to-clean/article-16572

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.