31 मार्च को बंद हो जाएंगे ग्वालियर चंबल संभाग के 8 जिलों के 846 स्कूल्स, जानिए क्या हैं मामला?

Gwalior, MP

दरअसल, प्रदेश में स्कूलों को मान्यता के नियम में बदलाव होना है. पुराने स्कूल नए पैमानों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, ऐसे में स्कूल संचालकों के पास अपने स्कूल बंद करने के सिवाय कोई चारा नहीं है. संभावना और बढ़ गई है, क्योकि स्कूल संचालकों के बीच समझौते के आसार खत्म हो चुके हैं.

ग्वालियर चंबल संभाग के 8 जिलों के 846 प्राइवेट स्कूलों पर तलवार लटक रही है. आगामी शिक्षण सत्र से ये बंद हो सकते हैं. बड़ी बात यह है कि लगभग बंद होने के कगार पर खड़े संभाग के 846 स्कूलों ने अभी तक अपने स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन तक नहीं किया है. मान्यता रद्द होने से बंद होने वाले स्क्लूों में ग्वालियर के 171 स्कूल भी शामिल हैं.

नए नियम की रोशनी में पुराने स्कूलों और सरकार के बीच कोई रास्ता नहीं निकला

उल्लेखनीय है अगर नए नियम की रोशनी में पुराने स्कूलों और सरकार के बीच कोई रास्ता नहीं निकला तो नुकसान छात्रो और अभिभावक दोनों को होगा. इसकी भी संभावना खत्म हो चुकी है, क्योंकि लेटरल आवेदन की अंतिम तारीख भी शुक्रवार को खत्म हो गई. हालांकि तारीख बढ़ने की संभावना है.

वर्तमान में ग्वालियर में मौजूद निजी स्कूलों में 1.83 लाख छात्र अध्ययनरत है. शहर के कुल 1,337 स्कूलों में से 1127 स्कूलों को मान्यता के लिए आवेदन करना था, लेकिन 956 ने ही आवेदन किया है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने अपने दस्तावेज के साथ आवेदन कर दिए हैं.

घाटीगांव के सारथी स्कूल में पढ़ने वाले 200 बच्चे और 20 का स्टाफ का क्या होगा?

घाटीगांव में सारथी नाम से 2 स्कूल है, दोनों में 200 बच्चे और 20 का स्टाफ हैं. गांव में में स्कूल होने से ऱजिस्टर्ड किरायानामा नहीं बन पा रहा है. सरकार उनकी परेशानी समझने को तैयार नहीं है. स्कूल बंद हुआ छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी और अभिभावको की परेशानी बढ़ेंगी. 

जागृति नगर के दो स्कूलों ने नए नियमों में खर्च बढ़ने से आवेदन ही नहीं किया

जागृति नगर में जागृति पब्लिक स्कूल 1992 से संचालित है. इसमें वर्तमान में 75 छात्र हैं. रजिस्टर्ड किरायानामा नहीं बनने के कारण स्कूल संचालक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. कमोबेश यही हाल, द्रोणाचार्य स्कूल का है, जहां स्कूल संचालको द्वारा कुल 80 छात्रों को फ्री में शिक्षा दिया जाता है. नए नियमों में खर्च बढ़ने से आवेदन नहीं किया.

ऐसे समझें परेशानी

  • मान्यता के अभाव में आरटीई मे भर्ती छात्रों को नहीं मिलेगी, फ्री शिक्षा स्कूल बंद हुए तो आरटीई के छात्रों को फीस देकर पढ़ना होगा
  • इस वर्ष जिले में 2018 बच्चों का आरटीई मे एडमिशन हुआ हैं, स्कूलों की मान्यता रद्द होने पर उन्हें फीस, ड्रेस, पुस्तकें आदि का खर्चा खुद वहन करना होगा.
  • ग्वालियर संभाग के 3 जिले के 200 स्कूल बंद होने पर 20000 छात्रों को दूसरे स्कूलों में एडमिशन लेना होगा, जिससे उन्हें मोटी फीस देने होगी.
  • गांव के स्कूल ज्यादा संकट में आएंगे, जिनके स्कूल का निर्माण पट्टे की जमीन पर हुआ हैं. स्कूल बंद होने से इनमें कार्यरत हजारों का स्टॉफ अचानक से बेरोजगार हो जाएगा. 

'कई साल पहले से चल रहे हैं, उन्हें नए नियमों के दायरे से बाहर रखना चाहिए'

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकरण सिंह भदौरिया ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहना हैं कि, हमारा संगठन नए नियमों का विरोध कर रहा है, लेकिन कोई सुनने को तैयार  नहीं है. उन्होंने कहा कि, जो स्कूल कई साल पहले से चल रहे हैं, उन्हें नए नियमों के दायरे से बाहर रखना चाहिए.

स्कूलों की मान्यता रद्द होने से RTE छात्रों को सबसे अधिक दिक्क़त होगी

वहीं, डीपीसी रविन्द्र सिंह तोमर का कहना हैं कि लेट फीस के साथ आवेदन करने की तारीख़ भी अब निकल चुकी हैं. उन्होंने कहा कि स्कूलों की मान्यता रद्द होने से बच्चों के स्कूल ड्राप की समस्या तो नहीं आएगी. बंद स्कूलों के स्टूडेंट निकटवर्ती स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे, लेकिन RTE छात्रों के साथ दिक्क़त होगी, क्योंकि इनका ट्रांसफर नहीं होता हैं. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/846-schools-of-8-districts-of-gwalior-chambal-division-will/article-12981

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.