सिंगरौली के सरकारी हॉस्टल में पढ़ने वाली 8वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

singroli, MP

सिंगरौली में शासकीय हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्रा से 6 माह पहले दुष्कर्म. अब हुआ मामले का खुलासा

सिंगरौली जिले में शर्मसार करने वाली घटना हुई. जिले के गोड़बहरा गांव के सरकारी छात्रावास में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है. केस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

6 माह पहले ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव के सरकारी छात्रावास में की ये छात्रा है. वह यहीं रहकर 8वीं क्लास की पढ़ाई कर रही है. छात्रा की उम्र 15 साल है. छात्रा की शुक्रवार को पेटदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इससे हड़कंप मच गया. डॉक्टर व पुलिस ने जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसके साथ 6 माह पहले दुष्कर्म किया गया था. लेकिन लोकलाज के कारण छात्रा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी.

आरोपी ऑटोचालक की तलाश में पुलिस

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है. नाबालिग छात्रा ने बताया "6 माह पूर्व वह जब ऑटो रिक्शा से घर जा रही थी तो ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया था." घटना के बाद शर्म और लज्जा के कारण पीड़िता ने चुप्पी साध ली और किसी को भी यह बात नहीं बताई. शुक्रवार को उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा, जिसे लेकर परिजन सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां उसने बच्चे को जन्म दिया. इस मामले में देवसर के एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया "अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली के सरकारी हॉस्टल में पढ़ने वाली 8वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

singroli, MP

सिंगरौली जिले में शर्मसार करने वाली घटना हुई. जिले के गोड़बहरा गांव के सरकारी छात्रावास में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है. केस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

6 माह पहले ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव के सरकारी छात्रावास में की ये छात्रा है. वह यहीं रहकर 8वीं क्लास की पढ़ाई कर रही है. छात्रा की उम्र 15 साल है. छात्रा की शुक्रवार को पेटदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इससे हड़कंप मच गया. डॉक्टर व पुलिस ने जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसके साथ 6 माह पहले दुष्कर्म किया गया था. लेकिन लोकलाज के कारण छात्रा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी.

आरोपी ऑटोचालक की तलाश में पुलिस

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है. नाबालिग छात्रा ने बताया "6 माह पूर्व वह जब ऑटो रिक्शा से घर जा रही थी तो ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया था." घटना के बाद शर्म और लज्जा के कारण पीड़िता ने चुप्पी साध ली और किसी को भी यह बात नहीं बताई. शुक्रवार को उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा, जिसे लेकर परिजन सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यहां उसने बच्चे को जन्म दिया. इस मामले में देवसर के एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया "अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/8th-minor-student-studying-in-government-hostels-in-singrauli-gave/article-15027

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.