- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में ठेकेदार से 90 लाख की ठगी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा
ग्वालियर में ठेकेदार से 90 लाख की ठगी, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा
Gwalior, MP
शहर के एक ठेकेदार संजय सिंह चौहान से शेयर बाजार में मोटे मुनाफे के वादे पर 90 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठेकेदार ने अपने प्लॉट की बिक्री से जुटाई रकम निवेश की थी, लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही रकम वापस आई। ठगी का पता चलने पर संजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित संजय सिंह चौहान, जो ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में रहते हैं, ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में भारी मुनाफे के झांसे दिए गए। एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के जरिए उन्होंने निवेश शुरू किया। पहले 40 लाख और फिर 50 लाख रुपए और मांगे गए। यह रकम उन्होंने अपनी बचत के साथ-साथ प्लॉट की बिक्री से जुटाई थी।
शिकायत मिलने पर ग्वालियर पुलिस के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को जांच सौंपी है। साइबर सेल ने पीड़ित से सभी जरूरी दस्तावेज और ट्रांजैक्शन के सबूत मांगे हैं। दस्तावेज मिलने के बाद जांच शुरू होगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए