- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 900 बीघा जमीन, 60 बुलडोजर... धड़ाधड़ पहुंचे 600 अधिकारी, गुना में मच गया बवाल
900 बीघा जमीन, 60 बुलडोजर... धड़ाधड़ पहुंचे 600 अधिकारी, गुना में मच गया बवाल
Guna, MP
इस बड़ी कार्रवाई की अगुवाई चांचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय, एसडीओपी दिव्या राजावत और रेंजर बीनागंज सौरभ द्विवेदी ने की है.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में वन विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 900 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है. वन विभाग ने अल सुबह वन परिक्षेत्र बीनागंज के सह परिक्षेत्र चांचौड़ा और बीनागंज के कमलपुर, देदला इलाके में कार्रवाई की है. वन भूमि को सुरक्षित करने और अतिक्रमण हटाने के लिए गुना, राजगढ़, ब्यावरा, सुठालिया, राघौगढ़ और राजस्थान से 60 बुलडोजर मंगवाए गए.
जबकि 250 पुलिसकर्मियों सहित 600 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. इस बड़ी कार्रवाई की अगुवाई चांचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय, एसडीओपी दिव्या राजावत और रेंजर बीनागंज सौरभ द्विवेदी ने की है. बता दें कि गुरुवार सुबह जिस कमलपुर इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई है, वहां साल 2016 में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था. इसके बाद वन विभाग ने अन्य विभागों से तालमेल बैठाया और अतिक्रमण हटाने की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में सफलता प्राप्त की है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए