रायसेन के जंगलों में गिद्धों की संख्या तीन गुना बढ़ी, तीन दिन की गणना में मिले 944 गिद्ध

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन वन मंडल में गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वन विभाग की 17 से 19 फरवरी तक की गणना में 944 गिद्ध पाए गए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है। पिछले साल केवल 314 गिद्ध मिले थे। वन विभाग की 16-17 विशेष टीमें प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक जंगलों का सर्वेक्षण करती थीं। डीएफओ विजय कुमार और एसडीओ सुधीर पटले स्वयं इस गणना का नेतृत्व कर रहे थे। रायसेन वन मंडल के पूर्व, पश्चिम और सिलवानी वन परिक्षेत्र में छह प्रजातियों के गिद्ध मिले। इनमें लॉन्ग बिल्ड, व्हाइट ड्रम, हिमालयन, यूरेशियान, रेड अलर्ट और इजिप्शियन गिद्ध शामिल हैं। एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि वन विभाग इन दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। गिद्धों की सुरक्षा और संख्या में वृद्धि के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गिद्धों की बढ़ती संख्या वन विभाग के संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

बता दें सम्पूर्ण प्रदेश में 17 फरवरी से गिद्दों की गणना की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उनकी क्या स्थिति है। इसका उद्देश्य है कि उनकी स्थिति का पता लगाया जा सके। यह गणना साल में दो बार होगी। पहली गणना सर्दियों में और दूसरी गणना गर्मियों में। उसी क्रम में रायसेन के जंगल में वन विभाग की टीम के द्वारा भी 17 से 19 फरवरी तक गिद्दों की गणना की गई, जिसमें फॉरेस्ट की टीम को गिद्दों की संख्या में बढ़ोतरी मिली है।

रायसेन फॉरेस्ट के एसडीओ सुधीर पटेल के अनुसार मध्यप्रदेश को टाइगर, चीता और तेंदुए का गढ़ माना जाता है, लेकिन अब गिद्धों की बढ़ती आबादी के लिए भी जाना जाएगा। 17 से 19 फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राज्य भर में गिद्धों की गणना की गई है। यह गणना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली दो गणनाओं में मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई थी। वन विभाग का अनुमान है कि राज्य में गिद्धों की संख्या 10 हजार से भी अधिक है।  
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रायसेन के जंगलों में गिद्धों की संख्या तीन गुना बढ़ी, तीन दिन की गणना में मिले 944 गिद्ध

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन वन मंडल में गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वन विभाग की 17 से 19 फरवरी तक की गणना में 944 गिद्ध पाए गए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है। पिछले साल केवल 314 गिद्ध मिले थे। वन विभाग की 16-17 विशेष टीमें प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक जंगलों का सर्वेक्षण करती थीं। डीएफओ विजय कुमार और एसडीओ सुधीर पटले स्वयं इस गणना का नेतृत्व कर रहे थे। रायसेन वन मंडल के पूर्व, पश्चिम और सिलवानी वन परिक्षेत्र में छह प्रजातियों के गिद्ध मिले। इनमें लॉन्ग बिल्ड, व्हाइट ड्रम, हिमालयन, यूरेशियान, रेड अलर्ट और इजिप्शियन गिद्ध शामिल हैं। एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि वन विभाग इन दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। गिद्धों की सुरक्षा और संख्या में वृद्धि के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गिद्धों की बढ़ती संख्या वन विभाग के संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

बता दें सम्पूर्ण प्रदेश में 17 फरवरी से गिद्दों की गणना की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उनकी क्या स्थिति है। इसका उद्देश्य है कि उनकी स्थिति का पता लगाया जा सके। यह गणना साल में दो बार होगी। पहली गणना सर्दियों में और दूसरी गणना गर्मियों में। उसी क्रम में रायसेन के जंगल में वन विभाग की टीम के द्वारा भी 17 से 19 फरवरी तक गिद्दों की गणना की गई, जिसमें फॉरेस्ट की टीम को गिद्दों की संख्या में बढ़ोतरी मिली है।

रायसेन फॉरेस्ट के एसडीओ सुधीर पटेल के अनुसार मध्यप्रदेश को टाइगर, चीता और तेंदुए का गढ़ माना जाता है, लेकिन अब गिद्धों की बढ़ती आबादी के लिए भी जाना जाएगा। 17 से 19 फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राज्य भर में गिद्धों की गणना की गई है। यह गणना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली दो गणनाओं में मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई थी। वन विभाग का अनुमान है कि राज्य में गिद्धों की संख्या 10 हजार से भी अधिक है।  
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/944-vultures-found-in-the-three-day-calculation-of-the/article-10912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.