MP में आज से 10वीं की परीक्षा शुरू:9.53 लाख स्टूडेंट्स हुए शामिल; भोपाल में बने हैं 103 एग्जाम सेंटर

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। पहला पेपर हिंदी का रहा। पूरे प्रदेश में 9.53 लाख से अधिक स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए है। प्रदेश में 3887 और भोपाल में 103 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

इससे पहले 24 फरवरी से कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसका पहला पेपर भी हिंदी का था, जबकि शुक्रवार को दूसरा परचा अंग्रेजी का रहेगा। बोर्ड ने अबकी बार परीक्षा में कई महत्वपूर्ण बदलाव और सख्त नियम लागू किए हैं। जिनका पालन सभी छात्रों और परीक्षा केंद्रों से कराया जा रहा है।

एग्जाम देकर लौटे स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर अच्छा गया। परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर टाइम से दिया गया और हमें आंसर शीट भरने में भी सहयोग किया गया। हमने पेपर अच्छे से किया है। कुछ स्टूडेंट्स ने ये भी बताया कि उन्होंने सारे सवाल किए लेकिन कुछ सवाल ऐसे भी रहे, जो वह नहीं कर पाए।

सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू हुई परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इस बार, छात्रों को केवल 32 पृष्ठों की मुख्य उत्तर पुस्तिका प्रदान की गई है। अतिरिक्त सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को अपने उत्तर संक्षेप में और सटीक रूप से लिखने की सलाह दी गई।

भोपाल में परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने पहुंचे स्टूडेंट्स।

16 लाख से अधिक विद्यार्थी दे रहे परीक्षा इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में 9 लाख 53 हजार 777 छात्र एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में 7 लाख 6 हजार 475 छात्र शामिल हो रहे हैं। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 16 लाख 60 हजार 252 है। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ईमानदारी की पेटी रखी जाएगी परीक्षा केंद्रों पर इस बार परीक्षा केंद्रों पर 'ईमानदारी की पेटी' नामक अनोखी पहल की गई है। मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर लोहे की एक पेटी रखी जाएगी, जिसमें छात्र अपनी स्वेच्छा से किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, जैसे गाइड, चिट आदि डाल सकेंगे। इस पेटी पर स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि "यह पेटी स्वेच्छा से नकल सामग्री परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जमा करने के उद्देश्य से रखी गई है।" यदि कोई छात्र परीक्षा कक्ष में नकल सामग्री के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नकल पर सख्ती, कॉपियों की सिलाई उखड़ी मिली तो होगी कार्रवाई मंडल के निर्देशानुसार, परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी पाई गई, तो इसे नकल की श्रेणी में माना जाएगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे अनुशासन बनाए रखें और परीक्षा में ईमानदारी से शामिल हों।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

  • समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे: परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पूर्व (सुबह 8 बजे तक) एवं परीक्षा कक्ष में आधे घंटे पहले प्रवेश करें।
  • अनिवार्य सामग्री साथ रखें: प्रवेश पत्र, पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल और पेन के लिए ट्रांसपेरेंट बॉक्स ही ले जाएं।
  • प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड स्कैन होगा: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा।
  • अनुचित सामग्री बाहर रखें: किताबें या अन्य सामग्री बाहर रखी पेटी में जमा करें।
  • उत्तर पुस्तिका की जानकारी भरें: उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • ओएमआर शीट सावधानी से भरें: काले या नीले बॉल पेन से नाम, रोल नंबर व अन्य विवरण सही से गोला करें।
  • उत्तर पुस्तिका जमा करने से पहले जांच करें: अगर कोई पेज उखड़ा हो तो तुरंत सूचना दें।

नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम

  • बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।
  • सभी सेंसेटिव केंद्रों के आसपास उड़नदस्ते तैनात रहेंगे।
  • यह दल सुबह 9 से 12 बजे के बीच किसी भी केंद्र पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
  • इनमें से अधिकांश केंद्रों पर प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कुछ केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/953-lakh-students-started-in-mp-from-today-103-exam/article-11910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.