खेत में करंट से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए किसान ने लगाए थे बिजली के तार

Betul, MP

जिले के पाढर चौकी क्षेत्र के लावण्या गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए 13 साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

 मृतक की पहचान राजकुमार यादव (13 वर्ष) पुत्र तुलसीराम यादव के रूप में हुई है। राजकुमार छठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। पिता तुलसीराम गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

करंट से मौके पर बिगड़ी हालत

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस खेत में राजकुमार गया था, वहां किसान ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की चारदीवारी पर करंटयुक्त तार लगा रखे थे। अनजाने में बच्चा इन तारों के संपर्क में आ गया। तेज करंट की चपेट में आने से उसकी पीठ, गर्दन और कंधे पर गंभीर जलन के निशान पड़ गए।

अस्पताल में मिली मौत की पुष्टि

परिजन तत्काल उसे पाढर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में करंटयुक्त तार लगाने से पहले सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

खेत में करंट से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए किसान ने लगाए थे बिजली के तार

Betul, MP

 मृतक की पहचान राजकुमार यादव (13 वर्ष) पुत्र तुलसीराम यादव के रूप में हुई है। राजकुमार छठवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। पिता तुलसीराम गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

करंट से मौके पर बिगड़ी हालत

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस खेत में राजकुमार गया था, वहां किसान ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की चारदीवारी पर करंटयुक्त तार लगा रखे थे। अनजाने में बच्चा इन तारों के संपर्क में आ गया। तेज करंट की चपेट में आने से उसकी पीठ, गर्दन और कंधे पर गंभीर जलन के निशान पड़ गए।

अस्पताल में मिली मौत की पुष्टि

परिजन तत्काल उसे पाढर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में करंटयुक्त तार लगाने से पहले सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-13-year-old-child-died-in-the-field-the/article-31701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.