सतना में कुएं से मिली 19 वर्षीय युवती की लाश: गुरुवार शाम से थी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले के सभापुर थाना अंतर्गत पडुहरा गांव में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय युवती का शव कुएं में तैरता हुआ मिला।

युवती की पहचान प्रांशी पाठक के रूप में हुई है, जो गुरुवार शाम से अपने घर से लापता थी। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत के पास बने कुएं में शव नजर आने पर हड़कंप मच गया।

घर से निकलने के बाद नहीं लौटी थी युवती

प्रांशी के परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में काफी खोजा, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो शुक्रवार सुबह थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर खेत के पास स्थित एक कुएं में तैरते शव पर पड़ी।

पुलिस को दी गई सूचना, शव किया गया बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

सभापुर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और युवती की मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय हो सकेगा कि यह कोई हादसा है या फिर किसी साजिश का नतीजा। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सतना में कुएं से मिली 19 वर्षीय युवती की लाश: गुरुवार शाम से थी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Satna, MP

युवती की पहचान प्रांशी पाठक के रूप में हुई है, जो गुरुवार शाम से अपने घर से लापता थी। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत के पास बने कुएं में शव नजर आने पर हड़कंप मच गया।

घर से निकलने के बाद नहीं लौटी थी युवती

प्रांशी के परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में काफी खोजा, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो शुक्रवार सुबह थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर खेत के पास स्थित एक कुएं में तैरते शव पर पड़ी।

पुलिस को दी गई सूचना, शव किया गया बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

सभापुर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और युवती की मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय हो सकेगा कि यह कोई हादसा है या फिर किसी साजिश का नतीजा। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-19-year-old-girls-body-found-in-satna-the/article-30173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.