डिनर करके सोया 23 साल का युवक सुबह फिर नहीं उठा, साइलेंट अटैक से मौत

BHOPAL, MP

देश में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वर्तमान में सबसे ज्यादा युवा हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. जो सबसे ज्यादा चिंता का विषय है. बुधवार को दो हार्ट अटैक के मामले सामने आए. जहां दोनों युवाओं को जान गंवानी पड़ी. राजधानी भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम बैरागढ़ में एक युवक की रात में सोते समय मृत्यु हो गई. सुबह जब युवक नहीं उठा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

23 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

दरअसल, राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि "थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहने वाले 23 वर्षीय अमित मालवीय के बारे में हमीदिया अस्पताल से सूचना आई थी कि उनकी मौत हो गई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत मंगलवार की रात ही हो गई थी. अभी यह कहा जा सकता है कि अमित को साइलेंट अटैक आया था. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

खाना खाकर रात में सोया, सुबह नहीं उठा

मृतक के भाई सुनील ने बताया कि "अमित एक बैंक में सफाई कर्मी था. मंगलवार को हम दोनों ने रात में एक साथ खाना खाया और आज शिवरात्रि के मौके पर अमित शिवजी की मूर्ति लेने जाने वाला था. रात में हमने इसके लिए बात की और खाना खाने के बाद सोने चले गए. सुनील ने बताया कि अमित जब सुबह देर तक नहीं उठा तो, मम्मी ने उसे उठने के लिए आवाज दी. जब वह नहीं उठा तो मम्मी ने मुझे अमित को जगाने के लिए कहा. जब मैं अमित को उठाने गया और हिलाने पर भी नहीं उठा, तब मैं उसे तत्काल लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर का कहना था कि इस तरह के मामलों में ज्यादातर लोगों को साइलेंट हार्ट अटैक आ जाता है."

एमपी में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले

गौरतलब है मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में हार्ट अटैक से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. बुधवार सुबह इंदौर में शादी की शॉपिंग करने गई 26 साल की लड़की की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई. युवती सुलभा गुप्ता अपनी बहन और सहेली के साथ शॉपिंग करने गई थी. उसकी फ्रेंड की शादी थी. इससे पहले 9 फरवरी को शादी समारोह में संगीत के दौरान हार्ट अटैक आने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी.

जब मातम में बदली शादी की खुशियां

श्योपुर में 15 फरवरी को घोड़ी पर बैठे दूल्हे प्रदीप सिंह जाट की अचानक मौत हो गई थी. दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था. जहां डीजे की धुन पर डांस करने के बाद जब वह दोबारा घोड़ी पर बैठा तो बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजन प्रदीप को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था. इसी तरह 19 जनवरी को सागर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी. वरमाला के दौरान हार्ट अटैक आने से दूल्हे की मौत हो गई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

डिनर करके सोया 23 साल का युवक सुबह फिर नहीं उठा, साइलेंट अटैक से मौत

BHOPAL, MP

देश में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वर्तमान में सबसे ज्यादा युवा हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. जो सबसे ज्यादा चिंता का विषय है. बुधवार को दो हार्ट अटैक के मामले सामने आए. जहां दोनों युवाओं को जान गंवानी पड़ी. राजधानी भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम बैरागढ़ में एक युवक की रात में सोते समय मृत्यु हो गई. सुबह जब युवक नहीं उठा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

23 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

दरअसल, राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि "थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहने वाले 23 वर्षीय अमित मालवीय के बारे में हमीदिया अस्पताल से सूचना आई थी कि उनकी मौत हो गई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत मंगलवार की रात ही हो गई थी. अभी यह कहा जा सकता है कि अमित को साइलेंट अटैक आया था. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

खाना खाकर रात में सोया, सुबह नहीं उठा

मृतक के भाई सुनील ने बताया कि "अमित एक बैंक में सफाई कर्मी था. मंगलवार को हम दोनों ने रात में एक साथ खाना खाया और आज शिवरात्रि के मौके पर अमित शिवजी की मूर्ति लेने जाने वाला था. रात में हमने इसके लिए बात की और खाना खाने के बाद सोने चले गए. सुनील ने बताया कि अमित जब सुबह देर तक नहीं उठा तो, मम्मी ने उसे उठने के लिए आवाज दी. जब वह नहीं उठा तो मम्मी ने मुझे अमित को जगाने के लिए कहा. जब मैं अमित को उठाने गया और हिलाने पर भी नहीं उठा, तब मैं उसे तत्काल लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर का कहना था कि इस तरह के मामलों में ज्यादातर लोगों को साइलेंट हार्ट अटैक आ जाता है."

एमपी में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले

गौरतलब है मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में हार्ट अटैक से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. बुधवार सुबह इंदौर में शादी की शॉपिंग करने गई 26 साल की लड़की की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई. युवती सुलभा गुप्ता अपनी बहन और सहेली के साथ शॉपिंग करने गई थी. उसकी फ्रेंड की शादी थी. इससे पहले 9 फरवरी को शादी समारोह में संगीत के दौरान हार्ट अटैक आने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी.

जब मातम में बदली शादी की खुशियां

श्योपुर में 15 फरवरी को घोड़ी पर बैठे दूल्हे प्रदीप सिंह जाट की अचानक मौत हो गई थी. दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था. जहां डीजे की धुन पर डांस करने के बाद जब वह दोबारा घोड़ी पर बैठा तो बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजन प्रदीप को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था. इसी तरह 19 जनवरी को सागर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी. वरमाला के दौरान हार्ट अटैक आने से दूल्हे की मौत हो गई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-23-year-old-young-man-did-not-wake-up/article-11803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.