सहेली की शादी के लिए शॉपिंग करने जा रही थी युवती, आया हार्ट अटैक.... बीच रास्ते में मौत

INDORE, MP

इंदौर में एक युवती की साइलेंट हार्ट अटैक आने से बीच रास्ते में हुई मौत. सहेली की शादी के लिए शॉपिंग करने जा रही थी.

हार्ट अटैक से युवाओं में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक युवक-युवती हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र से आया है. यहां रहने वाली एक युवती की हार्ट अटैक आने के कारण बीच रास्ते में मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

शॉपिंग करने जा रही थी, अचानक गिर पड़ी

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली सुलभा गुप्ता अपनी छोटी बहन साक्षी और सहेली के साथ खंडवा नाका क्षेत्र में रहती है. 28 फरवरी को सहेली की शादी होनी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं. वह राजबाड़ा अपनी सहेलियों के साथ खरीदारी करने के लिए आ रही थी, लेकिन जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो अचानक से गश खाकर गिर गई. सहेलियों को लगा सुलभा गर्मी से बेहोश हो गई है, उन्होंने पहले उसे होश में लाने की कोशिश की. जब वह होश में नहीं आई तो सहेलियां उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हार्ट अटैक से 15 दिन में 5 से अधिक मौतें

इस पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, "पूरे मामले की जांच की जा रही है. संभववात साइलेंट अटैक आने के कारण युवती की मौत हुई है." निजी अस्पताल में पदस्थ हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विनीत पांडेय के मुताबिक इंदौर में पिछले 15 दिनों में 5 से अधिक युवक-युवती की अटैक से मौत हो चुकी है. 10 दिन के अंदर यह दूसरा मामला है जब किसी युवती की साइलेंट अटैक से मौत हुई है. इससे पहले इंदौर के हजूर गंज निवासी हर्ष मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हुई थी."

परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती

बता दें कि 26 वर्षीय सुलभा गुप्ता पिछले 7 सालों ने इंदौर में रह कर पढ़ाई कर रहीं थी. वे मूलतः खरगोन की रहने वाली है. इन दिनों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

बदलती दिनचर्या हार्ट अटैक का बड़ा कारण

इंदौर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत पांडे ने बताया, "आमतौर पर युवाओं की दिनचर्या काफी बदल चुकी है, जिसके कारण अचानक से हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं युवाओं में खानपान में तेजी से बदलाव हुआ है, युवा ज्यादा ऑयली खाना पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है. इससे हृदय में थक्का जमता है और उसके कारण ही ठीक तरह से हृदय काम नहीं कर पता है और हार्ट अटैक आ जाता है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सहेली की शादी के लिए शॉपिंग करने जा रही थी युवती, आया हार्ट अटैक.... बीच रास्ते में मौत

INDORE, MP

हार्ट अटैक से युवाओं में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक युवक-युवती हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र से आया है. यहां रहने वाली एक युवती की हार्ट अटैक आने के कारण बीच रास्ते में मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

शॉपिंग करने जा रही थी, अचानक गिर पड़ी

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली सुलभा गुप्ता अपनी छोटी बहन साक्षी और सहेली के साथ खंडवा नाका क्षेत्र में रहती है. 28 फरवरी को सहेली की शादी होनी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं. वह राजबाड़ा अपनी सहेलियों के साथ खरीदारी करने के लिए आ रही थी, लेकिन जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो अचानक से गश खाकर गिर गई. सहेलियों को लगा सुलभा गर्मी से बेहोश हो गई है, उन्होंने पहले उसे होश में लाने की कोशिश की. जब वह होश में नहीं आई तो सहेलियां उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हार्ट अटैक से 15 दिन में 5 से अधिक मौतें

इस पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, "पूरे मामले की जांच की जा रही है. संभववात साइलेंट अटैक आने के कारण युवती की मौत हुई है." निजी अस्पताल में पदस्थ हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विनीत पांडेय के मुताबिक इंदौर में पिछले 15 दिनों में 5 से अधिक युवक-युवती की अटैक से मौत हो चुकी है. 10 दिन के अंदर यह दूसरा मामला है जब किसी युवती की साइलेंट अटैक से मौत हुई है. इससे पहले इंदौर के हजूर गंज निवासी हर्ष मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हुई थी."

परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती

बता दें कि 26 वर्षीय सुलभा गुप्ता पिछले 7 सालों ने इंदौर में रह कर पढ़ाई कर रहीं थी. वे मूलतः खरगोन की रहने वाली है. इन दिनों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

बदलती दिनचर्या हार्ट अटैक का बड़ा कारण

इंदौर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत पांडे ने बताया, "आमतौर पर युवाओं की दिनचर्या काफी बदल चुकी है, जिसके कारण अचानक से हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं युवाओं में खानपान में तेजी से बदलाव हुआ है, युवा ज्यादा ऑयली खाना पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है. इससे हृदय में थक्का जमता है और उसके कारण ही ठीक तरह से हृदय काम नहीं कर पता है और हार्ट अटैक आ जाता है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-26-year-old-girl-going-to-shop-for-marriage/article-11745

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.