- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुसाखेड़ी चौराहे पर दर्दनाक हादसा: नगर निगम के डंपर की चपेट में आई 6 साल की बच्ची, मौके पर मौत
मुसाखेड़ी चौराहे पर दर्दनाक हादसा: नगर निगम के डंपर की चपेट में आई 6 साल की बच्ची, मौके पर मौत
Indor
शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी चौराहे पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नगर निगम के डंपर ने साइकिल से जा रही 6 साल की मासूम बच्ची निहारिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची अपने परिजन के साथ साइकिल पर थी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गए।
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और डंपर में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर हालात नियंत्रित किए।
आजाद नगर थाना पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए