तेज रफ्तार कार की चपेट में आई 9 वर्षीय बच्ची: इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी चालक फरार

Satna, MP

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विराटनगर इलाके में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 9 साल की मासूम लक्ष्मी कुशवाहा को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पैर में आई थी गहरी चोट, परिजन पहुंचे अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची कुछ मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि कुछ चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं और जल्द ही आरोपी वाहन व चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

इलाके में शोक का माहौल

इस हादसे के बाद विराटनगर क्षेत्र में शोक की लहर है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मासूम की असमय मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार कार की चपेट में आई 9 वर्षीय बच्ची: इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी चालक फरार

Satna, MP

पैर में आई थी गहरी चोट, परिजन पहुंचे अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची कुछ मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि कुछ चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं और जल्द ही आरोपी वाहन व चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

इलाके में शोक का माहौल

इस हादसे के बाद विराटनगर क्षेत्र में शोक की लहर है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मासूम की असमय मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-9-year-old-girl-who-was-hit-by-a/article-24297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.