- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर-बैतूल हाईवे पर बड़ा हादसा: कार कालीसिंध नदी में गिरी, दो की मौत; ग्रामीणों ने दो को बचाया
इंदौर-बैतूल हाईवे पर बड़ा हादसा: कार कालीसिंध नदी में गिरी, दो की मौत; ग्रामीणों ने दो को बचाया
Dewas, MP
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह कालीसिंध नदी में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला।
हादसे के पीछे पुलिया की खराब स्थिति और ड्राइवर का नियंत्रण खोना मुख्य कारण बताया जा रहा है।
सामने से आ रहे ट्रक से बिगड़ा संतुलन
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब चेन्नई से इंदौर की ओर जा रही कार पुरानी संकरी पुलिया पर पहुंची। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक आता देख चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नदी में जा गिरी। यह पुलिया करीब 100 साल पुरानी बताई जा रही है, जिसकी रेलिंग पहले से टूटी हुई थी।
सीट बेल्ट बन गई मौत का कारण
कार के नदी में गिरते ही स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार चार लोगों में से आगे बैठे दो व्यक्तियों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे वे समय रहते बाहर नहीं निकल पाए और डूब गए। पीछे बैठे दो यात्रियों को ग्रामीणों ने कांच तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला।
मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे में ओपी (40) निवासी अमृतसर और आनंद राज (40) निवासी इंदौर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इलैयाराजा (40) निवासी जयपुर और उच्चतेवन (44) निवासी चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बागली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो महीने में चौथा हादसा, प्रशासन बेपरवाह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुलिया पर पिछले दो महीने में यह चौथा हादसा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई स्थायी उपाय नहीं किया। न तो रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी संकेतक। हादसे के बाद हर बार गांववाले ही बचाव कार्य करते हैं।
जांच जारी, परिजनों को दी गई सूचना
SI राकेश नरवरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए